यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास होटल प्लॉट आवंटन योजना (CHP-08/2026) लॉन्च किया है. इस योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 की शाम 6 बजे से आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है. निवेशक अपना आवेदन यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह योजना जेवर एयरपोर्ट के पास सेक्टर-28 और सेक्टर-29 में कुल 10 होटल प्लॉट के लिए लाई गई है.
योजना के लिए महत्वपूर्ण तारीख
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के होटल प्लॉट आवंटन योजना के लिए आवेदन 25 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है. जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 अक्तूबर 2026 रात 12 बजे तक है. जबकि ई-नीलामी की तारीख 4 नवंबर 2026 जो सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी.
YEIDA होटल प्लॉट स्कीम में क्या है
YEIDA होटल प्लॉट स्कीम नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास सेक्टर 28 और सेक्टर 29 में कुल 10 होटल प्लॉट के लिए हैं. इसका उद्देश्य है कि इस क्षेत्र में आने वाले यात्रियों और पर्यटकों के लिए होटल, रेस्टोरेंट, कॉन्फ्रेंस हॉल और वर्ल्ड क्लास ह़स्पिटैलिटी सुविधाएं विकसित हो सके. इन प्लॉटों का आवंटन पूरी तरह से ई-नीलामी के जरिए पारदर्शी तरीके से किया जाएगा.
सेक्टर 29 और सेक्टर 28 में कुल 10 होटल प्लॉटों की लिस्ट

बता दें, इस योजना में प्लॉट के साइज के हिसाब से प्रोसेसिंग फीस लिया जाएगा. यह प्रोसेसिंग फीस वापस या एडजस्ट नहीं किया जाएगा. इसमें 4000 स्क्वॉयर मीटर तक के प्लॉट के लिए 50000 रुपये और GST लगेगी. जबकि 10000 स्क्वॉयर मीटर तक के प्लॉट के लिए 100000 रुपये और GST लगेगी. यह प्रोसेसिंग फीस YEIDA के ऑनलाइन पोर्टल या RTGS/NEFT बैंकिंग के जरिए जमा कराना होगा.
कैसे करें आवेदन
- ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- आपको होम पेज पर Scheme For Hotel Plot Scheme (CHP-08/2026) का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें.
- आप नए यूजर हैं, तो अपना मोबाइल नंबर, पैन (PAN) और ईमेल आईडी दर्ज कर नया अकाउंट रजिस्टर करें.
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपनी संस्था/कंपनी या व्यक्तिगत प्रोफाइल से जुड़ी वित्तीय व तकनीकी जानकारियां सही-सही भरें.
- मांगे गए अनिवार्य दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, कंपनी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) और नेटवर्थ प्रमाण पत्र को तय फॉर्मेट में अपलोड करें.
- अपने चुने गए प्लॉट के साइज के आधार पर प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करें.
- फीस का भुगतान होने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दें और रिसिप्ट को सुरक्षित रख लें.
यह भी पढ़ेंः मकान मालिक सिक्योरिटी डिपॉजिट वापस न दे तो क्या करें, किरायेदार से कितने महीने का एडवांस मांग सकता है ऑनर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं