- साउथ दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप किया गया
- पीड़िता और उसके दोस्त मंदिर दर्शन के बाद पास के पार्क में टहल रहे थे. आरोपियों ने धमकाकर वारदात को अंजाम दिया
- पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजकर POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है
साउथ दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आसिफ नाम के एक आरोपी को धर दबोचा. उस पर नाबालिग से गैंगरेप का आरोप है. वह ओखला मंडी में काम करता है. खबर के मुताबिक, तीन आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था. लड़की सोमवार शाम करीब 7 बजे अपने 17 साल के एक दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर पहुंची थी.
मंदिर में दर्शन करने के बाद दोनों करीब 7:30 बजे पास के पार्क में गए थे. आरोप है कि पार्क में 25 से 30 साल की उम्र के तीन युवक पहुंचे और वे खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोनों को धमकाने लगे. इसके बाद आरोपियों ने नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया. शाम करीब 8:45 बजे पार्क से PCR कॉल मिली.

CCTV फुटेज से हो रही आरोपियों की पहचान
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए भेजा. वहीं पुलिस ने POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान शुरू की. पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए पार्क और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं. साथ ही आसपास मौजूद लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दो अन्य की पहचान की जा रही है.
खुद को पुलिसकर्मी बताकर किया गैंगरेप
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की दोस्त ने उनको बताया कि शाम करीब 7 बजे वह कालकाजी मंदिर में पूजा करने के बाद दोनों आस्था कुंज पार्क गई थीं. करीब 7:30 बजे, तीन आदमी उनके पास आए. उन्होंने कथित तौर पर खुद को पुलिसकर्मी बताया और लड़कियों को धमकाया. उनमें से एक आदमी ने उसकी सहेली को पकड़ लिया, जिसके बाद तीनों ने कथित तौर पर उसके साथ रेप किया.
गैंगरेप की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
कालकाजी मंदिर और लोटस टेंपल के पास श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है. इसे देखते हुए हमेशा ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं. इसके बावजूद भी मंदिर के पास के पार्क में लड़की के साथ हुई गैंगरेप की घटना ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है. पुलिस के मुताबिक, रात करीब पौने नौ बजे उनको एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें दुष्कर्म की जानकारी दी गई थी. पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता और उसके दोस्त का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की.
ये Video भी देखें:|नोएडा से बस में बैठी लड़की, 47 km तक होती रही दर्रिंदगी... आखिर हुआ क्या था?| TOP NEWS
ये भी पढे़ं-खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर... CCTV ने खोली दिल्ली में लड़की के गैंगरेप और हत्या की गुत्थी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं