विज्ञापन

धोनी ने सुझाया नाम, CSK ने सौंप दी कमान, जहीर खान के सामने सबसे बड़ी चुनौती क्या?

पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने भारत के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान को आईपीएल 2027 के लिए हेड कोच नियुक्त किया है.

धोनी ने सुझाया नाम, CSK ने सौंप दी कमान, जहीर खान के सामने सबसे बड़ी चुनौती क्या?
पांच बार की चैंपियन CSK को चाहिए नई उड़ान, जहीर खान पर टिकी हैं निगाहें

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके ने ज़बरदस्त वापसी करते हुए साल 2021 में अपना चौथा आईपीएल खिताब जीता, लेकिन अगले ही साल टीम फिर से नाकाम रही. बढ़ती उम्र के बावजूद धोनी ने मुश्किल हालात का सामना करते हुए 2023 में सीएसके को पांचवां आईपीएल खिताब जिताया, लेकिन उसके बाद टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. आईपीएल 2024 से पहले धोनी ने ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंप दी और 'कैप्टन कूल' के हटने के बाद सीएसके का प्रदर्शन तेज़ी से गिरा, टीम पिछले तीन सीजन से लीग स्टेज से ही बाहर हो रही है.  सीएसके की किस्मत बदलने में फ्लेमिंग की नाकामी के कारण उन्हें अपनी नौकरी गंवानी पड़ी, फ्रेंचाइजी अब टॉप पर लौटने के लिए नए तरीके अपनाना चाहती है.

अपने दौर के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक, जहीर पहली बार किसी आईपीएल टीम के हेड कोच की भूमिका निभाएंगे. एक खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने 100 आईपीएल मैच खेले और 2017 में संन्यास लेने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के लिए 102 विकेटअपने नाम करने में सफल रहे हैं. 

CSK की नई उम्मीद जहीर खान, लेकिन सबसे मुश्किल फैसला होगा धोनी पर

जहीर खान आईपीएल के माहौल से अच्छी तरह वाकिफ,  इससे पहले वह 2018 में मुंबई इंडियंस के साथ डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन्स के तौर पर जुड़े थे और 2019 व 2020 में दो आईपीएल खिताब जीते थे. बाद में साल 2022 में उन्हें ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट के पद पर प्रमोट किया गया, जिससे वह विदेशी T20 लीग में  मुंबई इंडियंस की टीमों को संभाल सकेंय

उन्होंने 2024 में मुंबई इंडियंस छोड़कर आईपीएल 2025 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ बतौर मेंटर जुड़ने का फैसला किया. उन्होंने गौतम गंभीर की जगह ली थी, जो कोलकाता नाइट राइडर्स में चले गए थे. लेकिन LSG के साथ वह सिर्फ एक सीज़न ही रहे और फिर फ्रेंचाइजी से अलग हो गए. हालांकि हेमांग बदानी और एल्बी मोर्कल के नामों पर भी चर्चा हो रही थी, लेकिन जब यह साफ हो गया कि जहीर उपलब्ध हैं और इसमें दिलचस्पी रखते हैं, तो सीएसके ने तुरंत कदम उठाया.

धोनी के भरोसे पर खरे उतर पाएंगे जहीर खान?

खास बात यह है कि धोनी ने ही सीएसके मालिकों के सामने अपने पूर्व साथी खिलाड़ी जहीर के नाम का सुझाव दिया था. CSK के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने 'द इंडियन एक्सप्रेस' से इस बारे में बात की और कहा कि, "धोनी ने ही जहीर का सुझाव दिया था, और रूपा गुरुनाथ और ऋतुराज गायकवाड़ वाली क्रिकेट मैनेजमेंट टीम इस बात पर सहमत हुई कि वह इस भूमिका के लिए सही हैं.   काशी विश्वनाथन ने  बताया, "उन्हें आईपीएल में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के साथ काम करने का अनुभव है, और इसे देखते हुए हमें लगा कि वह सही पसंद हैं."

 CSK में जहीर के सामने सबसे बड़ी चुनौती धोनी के भविष्य पर फैसला करना होगा. 45 साल के धोनी चोट के कारण पिछला पूरा सीजन नहीं खेल पाए थे, फिर भी वह एक और सीजन खिलाड़ी के तौर पर खेलना चाहते हैं.  आईपीएल 2025 के बाद से उन्होंने कोई भी कॉम्पिटिटिव मैच नहीं खेला है. सीएसके और धोनी, दोनों को ही नई शुरुआत की जरूरत है। अब ज़िम्मेदारी जहीर पर है.

ये भी पढ़ें- भारत-जापान टी 20 आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

ये भी पढ़ें- कौन हैं 36 साल की सुचिका तरियाल? विश्व चैंपियन को हराकर एशियन गेम्स में भारत को दिलाया MMA ब्रॉन्ज मेडल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chennai Super Kings, Mahendra Singh Dhoni, Zaheer Khan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com