भारत और जापान के बीच एक मात्र टी-20 आज खेला जाएगा. इस ऐतिहासिक मैच में भारत की प्लेइंग 11 क्या होगी, इसको लेकर आकाश चोपड़ा ने टीम के कोच वीवीएस लक्ष्मण को सुझाव दिया है और कहा है कि इस मैच में अभिषेक शर्मा को आराम दिया जाना चाहिए. आकाश चोपड़ा ने माना है कि अभिषेक टीम के अहम खिलाड़ी हैं और यह एक ऐसा मैच है जिसमें वह बेंच पर बैठ सकते हैं.
आकाश चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, "देखिए, एक बार फिर यह ऐसा मैच है जिसमें आप अभिषेक शर्मा को आराम देने के बारे में सोच सकते हैं. वे कह सकते हैं, 'अभिषेक को इस मैच से बाहर रहने दो, कोई बात नहीं. तुम जाकर एशियन गेम्स में खेलो. हम संजू सैमसन के साथ ओपनर के तौर पर वैभव को ला सकते . मुझे पक्का उम्मीद है कि यह एक बदलाव तो होगा ही. यह ऐसी चीज है जो आपको जरूर करनी चाहिए"
भारत के पूर्व ओपनर ने यह भी सुझाव दिया कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को जापान के खिलाफ मैच नहीं खेलना चाहिए. चोपड़ा ने आगे कहा, "जसप्रीत बुमराह भी एशियन गेम्स की टीम का हिस्सा हैं, मैं इस मैच में जसप्रीत बुमराह को नहीं खिलाऊंगा, मैं कहूंगा, 'चलो, दूसरे गेंदबाजों को खेलने दो'
वैभव सूर्यवंशी भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए तीनों T20I मैचों में से किसी में भी नहीं खेले, अभिषेक जबरदस्त फॉर्म में थे और संजू सैमसन ने भी दो मैचों में तूफानी शुरुआत दिलाई थी.
भारत की संभावित 11
वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, विप्रज निगम/वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर
ये भी पढ़ें- भारत-जापान टी 20 आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
ये भी पढ़ें- कौन हैं 36 साल की सुचिका तरियाल? विश्व चैंपियन को हराकर एशियन गेम्स में भारत को दिलाया MMA ब्रॉन्ज मेडल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं