विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2019

दिल्ली में JNU की छात्रा से नशा देकर रेप, आरोपी कैब ड्राइवर फरार

छात्रा ने मंदिर मार्ग से शुक्रवार को कैब की थी. कैब ड्राइवर पर नशा देकर छात्रा से रेप का आरोप है.

दिल्ली में JNU की छात्रा से नशा देकर रेप, आरोपी कैब ड्राइवर फरार
प्रतीकात्मक तस्वीर.
नई दिल्ली:

दिल्ली के मंदिर मार्ग इलाके में जेएनयू की एक छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है. छात्रा का आरोप है कि कैब ड्राइवर ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात की है. हालांकि पुलिस का कहना है कि युवती के बयानों में विरोधाभास है, इसलिए जांच के बाद ही साफ होगा कि मामले की सच्चाई क्या है.

दरअसल महिला का आरोप है कि शुक्रवार की रात में वह दिल्ली के पंचकुइया रोड इलाके में अपने एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में गई थी. रात में वापस जेएनयू लौटने के लिए उसने एक कैब ली. आरोप है कि उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम देकर उसे दिल्ली के आईआईटी गेट इलाके में फेंक दिया गया.

पीड़िता का आरोप है कि तीन घंटे तक उसे दिल्ली की सड़कों पर घुमाया गया और इस दौरान उसके साथ दरिंदगी को अंजाम दिया गया. सुबह जब वह बेसुध हालत में इलाके के कुछ लोगों को मिली तो उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया. उसके  पास मौजूद आईकार्ड से उसकी पहचान हुई. उसे इलाज़ के बाद जेएनयू छोड़ दिया गया.

इसके बाद छात्रा ने अपने साथ हुए इस दरिंदगी की कहानी वार्डन और तमाम लोगों को  बताई. इसकी सूचना पहले वसंत कुंज पुलिस को दी, लेकिन कैब बुक करने की लोकेशन मंदिर मार्ग इलाका बताया गया जिसके बाद मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन को सूचना दी गई. पुलिस ने पीड़िता के आरोप पर मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक  पीड़िता के बयानों में विरोधभास है. उन्हें लड़की के बारे में जानकारी सफदरजंग अस्पताल से मिली थी. उस पर नशे का प्रभाव है इसलिए जांच के बाद ही साफ होगा कि आखिर मामले की सच्चाई क्या है. पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JNU, Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com