विज्ञापन

IND vs ZIM 3rd T20I FREE Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा मैच, भारत में फ्री में कैसे देखें Live

How to watch IND vs ZIM 3rd T20I live match free in india: हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का तीसरा मैच खेलने वाली है. सीरीज को भारतीय टीम पहले ही जीत चुका है.

IND vs ZIM 3rd T20I FREE Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा मैच, भारत में फ्री में कैसे देखें Live
Zimbabwe vs India 3rd T20I, LIVE streaming info:

India vs Zimbabwe 3rd T20I live streaming: भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज  का तीसरा मैच हरारे में खेला जाएगा. भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से आगे हैं. अब इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज को 3-0 से जीतना चाहेगी. भारत ने पहला टी-20 मैच 7 विकेट से और दूसरा मैच 90 रन से जीता था. भारत की जीत में गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने बराबर योगदान दिया है. अब तीसरे मैच में भारतीय खिलाड़ी जबरदस्त फरफॉर्मेंस कर सीरीज में जिम्बाब्वे के क्लीन स्वीप करना चाहेगी. 

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारत की पहली सीरीज जीत

भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार कोई सीरीज जीत रहा है. मार्च में T20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद से टीम इस फॉर्मेट में एक भी मैच नहीं जीत पाई  थी और लगातार छह मैच हारी थी लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने में सफल रहा है और तीसरा मैच जीतने के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे को सीरीज में 3-0 से हराकर सीरीज जीतने की कोशिश करेगी. जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद भारतीय इस समय टी-20 में दुनिया की नंबर 1 टीम बन गई है. 

भारत में कितने बजे से देख पाएंगे लाइव मैच 

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा T20I मैच 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा और टॉस शाम 4:00 बजे होगा.

भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी-20 मैच फ्री में कैसे देँखे?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का तीसरा टी-20 मैच भारत में फ्री में DD स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. 

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, इनोसेंट कैया और तफदजवा त्सिगा

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)

ये भी पढ़ें-'उसे लगातार यही कहते हैं' ईशान किशन ने बताया वैभव सूर्यवंशी को कैसे प्रोटेक्ट करती है टीम इंडिया

ये भी पढ़ें-जिम्बाब्वे को धोते ही आईसीसी T20I टीम रैंकिंग में फिर से बॉस बना भारत, टॉप-5 में इन देशों का दबदबा

ये भी पढ़ें- अभिषेक पीछे, तिलक नंबर 1, पिछले 2 सालों में T20I में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Zimbabwe, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com