- JNU के अंदर मारपीट, कई छात्र, शिक्षक घायल
- JNUSU की अध्यक्ष को भी आई गंभीर चोटें
- एबीवीपी का लेफ्ट के छात्र संगठनों पर आरोप
देश के प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में रविवार शाम को नकाबपोश बदमाशों ने घुसकर हमला कर दिया. JNUSU अध्यक्ष आइशी घोष हमले में बुरी तरह घायल हो गईं. इसके साथ-साथ 40 से ज्यादा छात्र और शिक्षक हमले में घायल हुए हैं. घायलों में 30 छात्र जबकि 12 शिक्षक शामिल हैं. इनसे में 20 छात्रों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. हालांकि पुलिस के मुताबिक किसी भी घायल छात्र की हालत गंभीर नहीं है और सभी खतरे से बाहर हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब 6:30 बजे लगभग 50 की संख्या में नकाबपोश गुंडे जेएनयू कैंपस में में घुस आए और छात्रों पर हमला करना शुरू कर दिया. इन लोगों ने कैंपस में मौजूद कारों को भी निशाना बनाया और हॉस्टल में भी तोड़फोड़ की. जेएनयू के प्रोफेसर अतुल सूद ने NDTV को बताया कि इन हमलावरों ने हॉस्टल पर पत्थरबाजी की और यूनिवर्सिटी की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया. जेएनयू मामले की जांच वेस्टर्न रेंज की ज्वाइंट कमिश्नर शालिनी सिंह को सौंपी गई है.
#WATCH Delhi: Jawaharlal Nehru University Students' Union president & students attacked by people wearing masks on campus. 'What is this? Who are you? Step back, Who are you trying to threaten?... ABVP go back,' can be heard in video. (note: abusive language) pic.twitter.com/gYqBOmA37c
— ANI (@ANI) January 5, 2020
गृह मंत्री ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से की बात
गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात कर पूरे मामले की रिपोर्ट देने को कहा है. साथ ही गृहमंत्री ने कैंपस में कानून व्यवस्था को बहाल करने की भी बात कही है. गृहमंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया कि केंद्रीय गृहमंत्री ने जेएनयू हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त से बात की और उन्हें जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए.
JNU में फिर बवाल- चेहरे पर नकाब बांधे लोगों ने छात्रों और टीचरों पर किया हमला, कई गंभीर रूप से घायल
देश पर राज करने वाले फासीवादी बहादुर छात्रों से डर गए: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, 'नकाबपोश उपद्रवियों द्वारा जेएनयू के छात्रों-शिक्षकों पर हमला स्तब्ध करने वाला है. इस हमले में कई छात्र-शिक्षक घायल हो गए हैं. उन्होंने आगे कहा, 'देश पर राज करने वाले फासीवादी हमारे बहादुर छात्रों की आवाज से डर गए हैं. आज जेएनयू में हुई हिंसा उसी डर को दर्शाती है.'
The brutal attack on JNU students & teachers by masked thugs, that has left many seriously injured, is shocking.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 5, 2020
The fascists in control of our nation, are afraid of the voices of our brave students. Today's violence in JNU is a reflection of that fear.
#SOSJNU pic.twitter.com/kruTzbxJFJ
'यूनिवर्सिटी की संस्कृति के खिलाफ'
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, “जेएनयू में जो हुआ उसकी तस्वीरें देखीं. हिंसा की स्पष्ट तौर पर निंदा करते हैं. यह विश्वविद्यालय की संस्कृति एवं परंपरा के पूरी तरह खिलाफ है.”
Have seen pictures of what is happening in #JNU. Condemn the violence unequivocally. This is completely against the tradition and culture of the university.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) January 5, 2020
छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष बुरी तरह घायल
छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने बताया कि चेहरे पर नकाब डाले लोगों ने उनपर हमला किया और बुरी तरह से पिटाई की. इस हमले में उनके सिर पर गहरी चोट आई है. वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि 50 से ज्यादा की संख्या में लोग नकाब बांधकर कैंपस में घूमते दिख रहे हैं, जिनके हाथों में हॉकी स्टीक, रॉड और बल्ला दिखाई दे रहा है. उधर, लेफ्ट ने एबीवीपी पर मारपीट का आरोप लगाया है.
We strongly condemn brutality unleashed agst students/teachers in JNU. No words enough to describe such heinous acts. A shame on our democracy. Trinamool delegation led by Dinesh Trivedi (SajdaAhmed, ManasBhunia, VivekGupta) headed to DEL to show solidarity with #ShaheenBagh #JNU
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) January 5, 2020
यह घटना लोकतंत्र के लिए शर्मनाक: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जेएनयू में हुई गुंडागर्डी की निंदा की. उन्होंने कहा, जेएनयू में विद्यार्थियों, शिक्षकों के खिलाफ की गई क्रूरता की कड़ी निंदा करती हूं. ऐसी नृशंस कार्रवाई को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं. यह हमारे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है. दिनेश त्रिवेदी की अगुवाई में टीएमसी का प्रतिनिधिमंडल विद्यार्थियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए दिल्ली रवाना.
JNU में बवाल: मदद के लिए दो घंटे के बाद भी नहीं आई पुलिस - JNU शिक्षक
'प्रशासन और कुलपति हालात के लिए जिम्मेदार'
जेएनयूटीए के सचिव सुरजीत मजूमदार ने NDTV से बात करते हुए कहा, 'हम विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति को इस हालात के लिए जिम्मेदार मानते हैं. आज हॉस्टल के अंदर कोई भी सुरक्षित नहीं है. कई शिक्षक भी गंभीर रूप से घायल हैं. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि जिस तरह से कुलपित इस विश्वविद्यालय को चला रहे हैं उससे हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. यूनिवर्सिटी में लोकतांत्रिक प्रक्रिया दिन पर दिन खत्म होती जा रही है.
JNU में बवाल पर केजरीवाल बोले- अगर कैंपस के अंदर ही छात्र सुरक्षित नहीं हैं तो देश..
वहीं, जेएनयू टीचर्स एसोसिएशन के विक्रमादित्य ने कहा कि, मेरी वाइफ को भीड़ ने दौड़ाया है. हमारे घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की गई है. हमें धमकी दी गई है कि हम रात में वापस आएंगे और घर को आग लगा देंगे. हमनें पुलिस को फोन किया न अभी तक कोई पुलिस आई न ही कोई कॉल बैक आया. हमारे लिए पुलिस नहीं आ रही है. बीते दो घंटे से न तो जेएनयू की सिक्यूरिटी आई है और न ही पुलिस आई है. जेएनयू की सिक्यूरिटी को मैंने कॉल किया कि मेरे घर पर हमला हुआ है, लेकिन न तो वो आए न ही उन्होंने आगे पुलिस को बुलाया.
I am so shocked to know abt the violence at JNU. Students attacked brutally. Police shud immediately stop violence and restore peace. How will the country progress if our students will not be safe inside univ campus?
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 5, 2020
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर मामले पर हैरानी जताई. अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'जेएनयू में हुई हिंसा की खबर सुनकर हैरान हूं. छात्रों पर बेरहमी से हमला किया गया. पुलिस को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए. अगर हमारे छात्र यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो देश कैसे आगे बढ़ेगा?
दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर छात्रों का प्रदर्शन
जेएनयू में हुई हिंसा के बाद राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग विश्वविद्यालय के सैड़कों छात्रों ने आईटीओ स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. जेएनयू के छात्रों के साथ प्रदर्शन करने वालों में दिल्ली विश्वविद्यालय और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र थे.
#JNU में हुई हिंसा अत्यंत चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है । मैं परिसर के भीतर हुई हिंसा की निंदा करता हूं । मैं सभी विद्यार्थियों से विश्व विद्यालय की गरिमा और परिसर में शांति बनाए रखने की अपील करता हूं ।
— Dr Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) January 5, 2020
HRD मंत्री ने शांति बनाए रखने का आग्रह किया
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने जेएनयू छात्रों से विश्वविद्यालय की गरिमा बनाए रखने और परिसर में शांति बनाए रखने का आग्रह किया. एचआरडी मंत्रालय ने रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार से रविवार रात को हुई हिंसा पर तत्काल रिपोर्ट मांगी है. निशंक ने ट्वीट किया, 'जेएनयू परिसर में हिंसा चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं इसकी निंदा करता हूं. मैं छात्रों से विश्वविद्यालय की गरिमा बनाए रखने और परिसर में शांति बनाए रखने की अपील करता हूं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं