विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2017

गुड़गांव : महिला के साथ गैंगरेप से पहले उसकी नवजात बेटी की हत्या, शव लेकर मेट्रो में घूमती रही पीड़ित

गुड़गांव के पास मानेसर में इस महिला के साथ जो हुआ, वो किसी हैवानियत से कम नहीं.

गुड़गांव : महिला के साथ गैंगरेप से पहले उसकी नवजात बेटी की हत्या, शव लेकर मेट्रो में घूमती रही पीड़ित
गुड़गांव के पास मानेसर में महिला के साथ हुए गैंगरेप और उसकी नवजात बच्‍ची की हत्‍या की घटना किसी हैवानियत से कम नहीं. (फाइल फोटो)
  • इस मामले में आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं है.
  • बच्‍ची की हत्या के बाद आरोपियों ने उसे ऑटो से फेंक दिया- पीड़ित महिला
  • एक सुनसान जगह पर ले जाकर महिला से गैंगरेप किया गया.
नई दिल्‍ली: दिल्ली से सटे गुड़गांव में एक ऑटो ड्राइवर और उसके साथियों ने न सिर्फ एक महिला के साथ गैंगरेप किया, बल्कि महिला की 9 महीने की बच्ची की भी हत्या कर दी. वारदात के बाद महिला बेटी का शव लेकर मेट्रो से दिल्ली आई और फिर शव लेकर दिल्ली से वापस गुड़गांव मेट्रो से गई. इस मामले में आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं है.

गुड़गांव के पास मानेसर में इस महिला के साथ जो हुआ, वो किसी हैवानियत से कम नहीं. महिला के मुताबिक, 29 मई को एक ऑटो ड्राइवर और उसके साथियों ने उसके साथ गैंगरेप किया और उससे पहले उसकी 9 महीने की बेटी की मुंह दबाकर हत्या कर दी और उसे ऑटो से फेंक दिया.

महिला के मुताबिक, 29 मई को उसके पति का कुछ पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था. पड़ोसियों के डर से वो रात करीब 12 बजे अपनी मां के पास जाने के लिए निकल पड़ी. महिला जिस शेयर ऑटो में बैठी, उसका ड्राइवर और उसके दो साथी महिला से बदसलूकी करने लगे. विरोध करने पर महिला की 9 महीने की बच्ची की हत्या कर दी गई. उसके बाद एक सुनसान जगह पर ले जाकर महिला से  गैंगरेप किया गया और करीब पांच घंटे तक महिला को अगवा कर रखा गया. हालांकि महिला ने पुलिस को गैंगरेप की शिकायत 3 जून को की.

पुलिस अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है और न ही वो ऑटो बरामद हुआ है, जिसमें वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस का कहना है दो आरोपियों के स्केच तैयार कर लिए गए हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurgaon, Manesar, Gurgaon Police, Woman Gangraped
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com