उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे ट्रॉली बैग में मिली लाश की शिनाख्त हो गई है. पुलिस के मुताबिक, लाश आयुषी यादव (21) की है, जो बदरपुर की रहने वाली थी. रविवार को मृतका की मां और भाई ने शव की शिनाख्त की. पुलिस के मुताबिक, मामला ऑनर किलिंग का है. पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, आयुषी के पिता ने बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. फिर ट्रॉली बैग में लाश को रखकर उसे एक्सप्रेस-वे के किनारे फेंक दिया था. पुलिस ने आरोपी पिता और मां को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मर्डर वेपन की भी तलाश में जुटी है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आयुषी चौधरी बदरपुर के गली नंबर 65 गांव मोड बंद में रहती थी. उसका भरतपुर के रहने वाले एक लड़के से अफेयर था. यह लड़का उसके क्लासमेट का रिश्तेदार है. माता-पिता को बेटी का ये अफेयर मंजूर नहीं था. 17 नवंबर की दोपहर आयुषी का उस लड़के को लेकर मां से झगड़ा हुआ. फिर मां ने पिता को इसके बारे में बता दिया. पहले से मां और पिता दोनों ने मिलकर बेटी को समझाने की कोशिश की, लेकिन नहीं मानने पर गुस्से में आए पिता ने लाइसेंस रिवॉल्वर से सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आयुषी अक्सर देर रात तक घर से बाहर रहती थी, जो पिता को नागवार था. सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि उसने परिवार की मर्ज़ी के बिना दूसरी जाति के युवक से शादी कर ली थी. इन्हीं सब वजहों से नाराज़ पिता ने बेटी की हत्या कर दी और शव को सूटकेस में भरकर मथुरा में फेंक दिया. मथुरा एसपी के मुताबिक, बेटी के कत्ल के आरोप में मां-बाप को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ जारी है.
इससे पहले रविवार को मथुरा में पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची आयुषी की मां ब्रजवाला और भाई आयुष ने शव की शिनाख्त की. शिनाख्त के बाद परिवार बिना किसी से बात किए सीधे पुलिस के साथ गाड़ी में बैठकर निकल गए.
ये भी पढ़ें:-
यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के पास सूटकेस में मिली महिला की लाश
UP: नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को 7 साल कारावास की सजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं