विज्ञापन

गैंगस्टर हाशिम बाबा का शार्प शूटर मुठभेड़ के बाद हरियाणा से गिरफ्तार, दिल्ली के कैफे मर्डर केस में था फरार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (NDR टीम) ने हरियाणा के करनाल से रुहैल उर्फ साहिल को गिरफ्तार किया है. वह वेलकम इलाके के कैफे मर्डर केस में लंबे समय से फरार चल रहा था. शार्प शूटर रुहैल गैंगस्टर हाशिम बाबा का करीबी है.

गैंगस्टर हाशिम बाबा का शार्प शूटर मुठभेड़ के बाद हरियाणा से गिरफ्तार, दिल्ली के कैफे मर्डर केस में था फरार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम की गिरफ्त में आरोपी रुहैल उर्फ साहिल.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है. क्राइम ब्रांच की NDR  (नारकोटिक्स एंड ड्रग्स/नेबरहुड क्राइम डिटेक्शन एंड रिकवरी सेल) टीम ने दिल्ली के चर्चित वेलकम इलाके के कैफे मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी रुहैल उर्फ साहिल को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा का करीबी बताया जा रहा है और लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रुहैल उर्फ साहिल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के अनूपशहर का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 28 साल है. उसके खिलाफ थाना वेलकम में 23 जनवरी 2026 को हत्या और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था. कोर्ट की तरफ से उसके खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई भी जारी की जा चुकी थी.

ये भी पढ़ें-  समर्थ-गिरिबाला के बर्ताव, निजी जिंदगी और प्रेग्नेंसी, CBI ने ट्विशा शर्मा के साइकियाट्रिस्ट से क्या सवाल किए?

विशेष अभियान चलाया जा रहा 

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली और आसपास के राज्यों में छिपे फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान जांच में पता चला कि रुहैल उर्फ साहिल, हाशिम बाबा गैंग से जुड़ा हुआ है और वेलकम इलाके में हुए सनसनीखेज मर्डर केस में वांछित है. इसके बाद इंस्पेक्टर राकेश शर्मा की अगुवाई में एक स्पेशल टीम बनाई गई जिसने लगातार आरोपी की तलाश शुरू की.

पिता को नाम लेकर बुलाया तो चला दी गोली 

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी रुहैल उर्फ साहिल ने अपने साथियों मोइन कुरैशी और सुहैल के साथ मिलकर वेलकम इलाके के एक कैफे में फैजान उर्फ फज्जी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह मामूली कहासुनी थी. बताया गया कि मृतक ने आरोपी मोइन कुरैशी के पिता को नाम लेकर बुला दिया था, जिससे विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने गोली चला दी.

ये भी पढ़ें- इस्लाम खुद चुना या चांदनी कुरैशी ने किया ब्रेनवॉश? शामली के आयुष मलिक उर्फ अली ने बताया 14 साल पुराना सच

साहिल और सुहैल लगातार चल रहे थे फरार 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सह आरोपी मोइन कुरैशी गैंगस्टर राशिद केबलवाला से जुड़ा स्थानीय अपराधी है. उसे फरवरी 2026 में स्पेशल सेल ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. जबकि साहिल और उसका साथी सुहैल लगातार फरार चल रहे थे. दोनों के खिलाफ कोर्ट से उद्घोषणा की कार्रवाई भी की गई थी.

लगातार बदल रहा था लोकेशन 

क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी तक पहुंचने के लिए उसके रिश्तेदारों और करीबियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड यानी CDR और इंटरनेट डेटा रिकॉर्ड IPDR का गहराई से विश्लेषण किया. साथ ही कई मुखबिरों को भी लगाया गया. पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि आरोपी अपनी लोकेशन बदल-बदलकर रह रहा है, ताकि गिरफ्तारी से बच सके. आखिरकार 24 और 25 मई की रात पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली कि आरोपी हरियाणा के करनाल इलाके में छिपा हुआ है. इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया.

ये भी पढ़ें-  हॉरर किलिंग: घर से भागी, वापस आईं...नहीं छोड़ा प्रेमियों का साथ, पिता ने 2 बेटियों को मरने तक पीटा

फरार साथी सुहैल की तलाश  

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले बढ़ई का काम करता था और ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है. दिल्ली आने के बाद उसकी संगत अपराधियों से हो गई और धीरे-धीरे वह चोरी और अवैध हथियारों से जुड़े मामलों में शामिल होता चला गया. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ दिल्ली और उत्तर प्रदेश में चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं. फिलहाल, क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले में आरोपी के अन्य गैंग कनेक्शन, हथियार सप्लाई और फरार साथी सुहैल की तलाश में जुटी हुई है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime, Delhi Police, Delhi Crime Branch, Gangster Hashim Baba, Delhi Cafe Murder Accused Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com