विज्ञापन

15 अगस्त पर दिल्ली में पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक, नेपाल के रास्ते घुसा था भारत; क्या है मां का कनेक्शन?

स्वतंत्रता दिवस के दौरान दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पुरानी दिल्ली से पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद अदनान को गिरफ्तार किया, जो बिना वैध दस्तावेजों के नेपाल के रास्ते भारत आया था.

15 अगस्त पर दिल्ली में पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक, नेपाल के रास्ते घुसा था भारत; क्या है मां का कनेक्शन?
सांकेतिक तस्वीर
PTI
नई दिल्ली:

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब पूरी राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे, तब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने पुरानी दिल्ली इलाके में खुफिया इनपुट के आधार पर एक पाकिस्तानी नागरिक को धर दबोचा. पकड़ा गया शख्स पिछले कुछ समय से पहचान छिपाकर दिल्ली के ही एक रेस्टोरेंट में काम कर रहा था.

पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद अदनान के तौर पर हुई है. शुरुआती जांच में पता चला है कि अदनान बिना किसी वैध दस्तावेज और वीजा के नेपाल के रास्ते भारत की सीमा में दाखिल हुआ था. भारत आने के बाद उसने सीधा दिल्ली का रुख किया और पुरानी दिल्ली के व्यस्त इलाके में छिपकर रहने लगा. अपनी आजीविका चलाने और किसी को शक न हो, इसके लिए उसने एक स्थानीय रेस्टोरेंट में काम करना शुरू कर दिया था.

मां की वजह से भारत से जुड़ा है कनेक्शन

जांच के दौरान आरोपी मोहम्मद अदनान के पारिवारिक पृष्ठभूमि को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. उसकी मां मूल रूप से दिल्ली की ही रहने वाली थीं. उन्होंने कुछ साल पहले एक पाकिस्तानी नागरिक से शादी कर ली थी और शादी के बाद वे पाकिस्तान चली गईं, जहां उन्होंने वहीं की नागरिकता ले ली थी. इसी पारिवारिक जुड़ाव और रिश्तेदारों की मौजूदगी की वजह से अदनान गैर-कानूनी तरीके से दिल्ली में दाखिल हुआ था.

एजेंसियां कर रही हैं डिपोर्ट करने की तैयारी

15 अगस्त जैसी संवेदनशील तारीख पर पाकिस्तानी नागरिक के पकड़े जाने के बाद दिल्ली पुलिस के साथ-साथ तमाम केंद्रीय खुफिया एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं. क्राइम ब्रांच और सेंट्रल एजेंसियों ने मिलकर अदनान से घंटों लंबी और कड़ी पूछताछ की. गहन जांच-पड़ताल और बैकग्राउंड चेक के बाद एजेंसियों ने साफ कर दिया है कि उसका किसी भी तरह का आतंकी कनेक्शन या भारत विरोधी गतिविधि में हाथ होने का सबूत नहीं मिला है.

सुरक्षा एजेंसियों से हरी झंडी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अदनान को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) के हवाले कर दिया है. फिलहाल कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे वापस पाकिस्तान डिपोर्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें: Explainer: क्यों पंजाब की राजनीति में कमजोर हैं प्रवासी, 33 लाख की आबादी के बाद भी नहीं डालते असर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime Branch, Pakistani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com