- अशोका होटल होगा कोविड केयर सेंटर
- जजों व अधिकारियों का कोविड केयर सेंटर
- चाणक्यपुरी की SDM ने जारी किया आदेश
दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) के जज या अधिकारी या उनके परिजन अगर कोरोनावायरस (Coronavirus) की चपेट में आते हैं तो वे लोग एक 5 स्टार होटल में ठहरेंगे. सेंट्रल दिल्ली स्थित अशोका होटल को जजों-अधिकारियों के लिए कोविड केयर सेंटर के तौर पर चुना गया है. चाणक्यपुरी की SDM गीता ग्रोवर ने एक आदेश में यह बात कही है. आदेश के अनुसार, 5 सितारा होटल में प्राइमस हॉस्पिटल कोविड केयर की सुविधाओं का ख्याल रखेगा.
SDM के आदेश के मुताबिक, बायमेडिकल डिस्पोजल कचरा अस्पताल की जिम्मेदारी होगा. होटल के स्टाफ को सभी सुरक्षा साधन मुहैया कराए जाएंगे और उनको सामान्य ट्रेनिंग भी दी जाएगी. अस्पताल प्रशासन की ओर से ही एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर भी कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को अस्पतालों को भर्ती करना होगा
होटल में कर्मियों की कमी की दशा में यह कमी अस्पताल द्वारा पूरी की जाएगी. मरीजों के कमरों की साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन व खाना आदि होटल द्वारा दिया जाएगा. मरीजों से इन सेवाओं का पैसा अस्पताल द्वारा लिया जाएगा और अस्पताल होटल को पेमेंट करेगा. प्राइमस अस्पताल की ओर से डॉक्टर की फीस, नर्स व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ का खर्चा, होटल से आपसी सहमति के बाद तय किया जाएगा.
बताते चलें कि दिल्ली में भी कोरोना के मामले काफी संख्या में सामने आ रहे हैं. दिल्ली के अस्पतालों में बेड की कमी, ऑक्सीजन और दवाइयों की किल्लत भी देखने को मिल रही है. दिल्ली में उपचार के साधनों में कमी के मामले पर हाईकोर्ट सुनवाई भी कर रही है.
अस्पतालों का दिल्ली सरकार पर प्रहार, मरीज के मरने के बाद भी कब तक इंतजार करें..?
दिल्ली में बीते दिन कोरोना के 20 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए और 380 मरीजों की मौत हो गई. एक दिन में कोविड से मौत का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.
VIDEO: नहीं टला है कोरोना का खतरा, लापरवाही से बढ़ेगी मुश्किल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं