- अकाली दल ने बीजेपी को समर्थन देना फैसला किया है
- सीएए को लेकर दोनों दलों में था मतभेद
- अकाली दल ने दिल्ली चुनाव न लड़ने का किया था फैसला
दिल्ली विधानसभा चुनाव में एनडीए के साथी बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल एक दूसरे के साथ नजर आएंगे. अकाली दल ने बीजेपी को समर्थन देने का फैसला किया है. इस संबंध में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल जल्द साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. बता दें कि इससे पहले दोनों पार्टियों के बीच दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन नहीं हो सका था.
इससे पहले भाजपा के दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले अपने बलबूते पर लड़ने के फैसले के बाद शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा था कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल का बीजेपी के साथ गठबंधन बना हुआ है. SAD ने ऐलान किया था कि वह आगामी दिल्ली चुनाव नहीं लड़ेगा. गौरतलब है कि SAD ने कहा था कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर सहयोगी भाजपा द्वारा उसका रुख बदलने के लिए कहे जाने की वजह से वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में नहीं उतरेगी.
BJP अध्यक्ष JP नड्डा का अरविंद केजरीवाल पर हमला- "न जन लोकपाल, न स्वराज, केवल अहंकार का राज"
इससे पहले अकाली दल (Akali Dal) के साथ बीजेपी की सहमति बनती नजर नहीं आ रही थी. प्रकाश जावड़ेकर और अकाली दल नेता सुखबीर बादल के बीच हुई बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल सका था. सूत्रों की मानें तो अकाली दल चार सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर रही थी. यह चार सीटें हरिनगर, राजौरी गार्डन, शाहदरा और कालका जी हैं.
अकाली दल दो सीटों पर अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह तराजू के साथ मैदान में उतरना चाहती है. दूसरी ओर बीजेपी अकाली दल को सिर्फ दो सीटें देना चाहती है. बीजेपी की ओर से कहा गया है कि दोनों सीटों पर अकाली दल उनके चुनाव चिन्ह (कमल का फूल) से चुनाव लड़े.
Delhi Election 2020: AAP ने बदली कैंपेन पंचलाइन- अब 'दिल्ली में तो केजरीवाल'
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Elections 2020) की तारीख का ऐलान हो चुका है. यहां एक चरण में मतदान होगा. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को वोटिंग होगी. 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे.
देखें वीडियोः सांप्रदायिक बयानों के जरिए मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने की हो रही है कोशिश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं