विज्ञापन

CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन आज शाम 6 बजे तक बंद, जनपथ, मंडी हाउस से ITO तक देखें पूरी लिस्ट

Delhi Metro Station Closed: दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के 45 स्टेशन बंद हैं, इसमें जनपथ, मंडी हाउस, आईटीओ, राजीव चौक से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक ये स्टेशन बंद हैं. कॉक्रोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच ये फैसला लिया गया है.

CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन आज शाम 6 बजे तक बंद, जनपथ, मंडी हाउस से ITO तक देखें पूरी लिस्ट
Delhi Metro Station Closed
IANS
  • दिल्ली में सीजेपी प्रोटेस्ट के बीच आज 45 मेट्रो स्टेशन बंद करने का डीएमआरसी का फैसला
  • राजीव चौक, मंडी हाउस, बाराखंबा, आईटीओ, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की मेट्रो भी बंद
  • दिल्ली मेट्रो के पहले 57 मेट्रो स्टेशन बंद रखने का फैसला था, जो अब घटाकर 57 कर दिए गए हैं
नई दिल्ली:

दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने शनिवार को 45 मेट्रो स्टेशन बंद होने का ऐलान किया है. डीएमआरसी ने कहा है कि सुरक्षा कारणों से 45 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट 10 अक्टूबर को शाम 6:00 बजे तक बंद रहेंगे. जंतर-मंतर पर कॉक्रोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच एहतियातन ये फैसला लिया गया है. सुरक्षा हालातों के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है. नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर सभी मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

बंद मेट्रो स्टेशनों के नाम

1. जनपथ 
2. पटेल चौक 
3. केन्द्रीय सचिवालय 
4. लोक कल्याण मार्ग 
5. राजीव चौक 
6. नई दिल्ली 
7. सेवा तीर्थ 
8. मंडी हाउस 
9. बाराखंभा रोड 
10. आईटीओ
11. दिल्ली गेट 
12. खान मार्केट 
13. रामकृष्ण आश्रम मार्ग 
14. झंडेवालान 
15. सुप्रीम कोर्ट 
16. इंद्रप्रस्थ 
17. शिवाजी स्टेडियम 
18. दिल्ली हाट-आईएनए
19. हौज खास 
20. जोर बाग 
21. लाजपत नगर 
22. जंगपुरा 
23. आश्रम
24. जामिया मिल्लिया इस्लामिया 
25. चावड़ी बाज़ार 
26. जामा मस्जिद 
27. करोल बाग 
28. राजेंद्र प्लेस
29. विश्व विद्यालय 
30. कश्मीरी गेट 
31. इन्द्रलोक 
32. गुरु तेग बहादुर नगर
33.नेताजी सुभाष प्लेस 
34. आजादपुर 
35. जहांगीरपुरी 
36. हैदरपुर बादली मोड़
37. मजलिस पार्क 
38. सीलमपुर 
39. मौजपुर-बाबरपुर
40. जाफराबाद 
41. स्वागत है 
42.यमुना विहार 
43. खजूरी खास
44. शाहदरा 
45. रिठाला

इससे पहले दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला किया है. सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को मेट्रो सेवा बंद करने को लेकर सुनवाई भी हुई थी. जिन स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट बंद रहेंगे, उनमें जनपथ, पटेल चौक, नई दिल्ली, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, बाराखंबा रोड, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, झंडेवालान,सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, शिवाजी स्टेडियम, दिल्ली हाट-INA, हौज खास, जोर बाग, चावड़ी बाजार, जामा मस्जिद, करोल बाग, राजेंद्र प्लेस, लाजपत नगर, जंगपुरा, आश्रम, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, विश्वविद्यालय, कश्मीरी गेट, हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, सीलमपुर, मौजपुर-बाबरपुर, इंद्रलोक, गुरु तेग बहादुर नगर, नेताजी सुभाष प्लेस, आजादपुर, जहांगीरपुरी, जाफराबाद, वेलकम, यमुना विहार, खजूरी खास, शाहदरा और रिठाला स्टेशन शामिल हैं.

ये भी पढ़ें - Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, इंटरनेट ठप, मेट्रो स्टेशन बंद, CCTV से नजर, 20000 सुरक्षाकर्मी तैनात

ये भी पढ़ें - Delhi Traffic: दिल्ली में आज कौन-कौन से रास्ते बंद? घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CJP Protest, Delhi Metro Station Closed, DMRC Advisory, Delhi Metro News, Jantar Mantar Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com