विज्ञापन

ब्रिक्स समिट के कारण दिल्ली मेट्रो ने बदला प्लान, संडे को सुबह जल्दी शुरू होगी सर्विस

जेनरली दिल्ली मेट्रो की पिंक, मजेंटा और ग्रे लाइन पर रविवार को मेट्रो सेवाएं सुबह सात बजे शुरू होती हैं. लेकिन ब्रिक्स समिट के बीच रविवार को होने वाली परीक्षार्थियों के लिए सभी लाइनों पर मेट्रो सर्विस सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएगी. 

ब्रिक्स समिट के कारण दिल्ली मेट्रो ने बदला प्लान, संडे को सुबह जल्दी शुरू होगी सर्विस
ब्रिक्स समिट के बीच संडे को होने वारी परीक्षा के कारण मेट्रो सर्विस में बदलाव किया गया है.
  • ब्रिक्स समिट के कारण दिल्ली में कई रास्ते बंद किए गए हैं और मेमू ट्रेनें रद्द या रूट डायवर्ट की गई हैं.
  • समिट के दौरान रविवार को दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर ट्रेन सेवा सुबह छह बजे से शुरू होगी.
  • आमतौर पर रविवार को पिंक, मजेंटा और ग्रे लाइन की मेट्रो सेवाएं सुबह सात बजे शुरू होती हैं.
नई दिल्ली:

Delhi Metro BRICS Summit: ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जुटान हो रहा है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, युंगाडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो सहित कई नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान सहित अन्य नेता भी पहुंचने वाले हैं. 12-13 सितंबर को दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले इस समिट के कारण दिल्ली के कई रास्तों को बंद किया गया है. कई मेमू ट्रेनें भी रद्द की गई हैं. साथ ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट किया गया है. इस बदलाव के बीच रविवार को दिल्ली में परीक्षाएं भी होनी है. रास्ता बंद किए जाने के कारण परीक्षार्थियों को आने-जाने में परेशानी की चिंता हो रही थी. इस चिंता को दूर करने के लिए दिल्ली मेट्रो ने रविवार की सर्विस में एक बड़ा बदलाव किया है. 

रविवार को सुबह 6 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो

दिल्ली मेट्रो की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर यातायात प्रतिबंधों के बीच परीक्षा में बैठने वाले छात्रों और यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए रविवार को सभी मार्गों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह छह बजे शुरू होंगी. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Latest and Breaking News on NDTV

मालूम हो कि जेनरली दिल्ली मेट्रो की पिंक, मजेंटा और ग्रे लाइन पर रविवार को मेट्रो सेवाएं सुबह सात बजे शुरू होती हैं. लेकिन ब्रिक्स समिट के बीच रविवार को होने वाली परीक्षार्थियों के लिए सभी लाइनों पर मेट्रो सर्विस सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएगी. 

DMRC ने ट्वीट कर दी जानकारी

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण यातायात प्रतिबंधों के बीच परीक्षा में बैठने वाले छात्रों और आम जनता की सुचारू एवं समय पर आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए रविवार को सभी मार्गों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह छह बजे शुरू होंगी.' 

रूट डायवर्जन देखकर प्लान करें यात्रा

पोस्ट में कहा गया है कि रविवार को मेट्रो सेवाएं जल्दी शुरू होने से परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के साथ-साथ आम जनता को सुगम और समयबद्ध यात्रा करने में मदद मिलेगी. इसमें कहा गया है कि सम्मेलन के दौरान दिल्ली के कुछ हिस्सों में यातायात प्रतिबंधों को देखते हुए छात्रों और अन्य यात्रियों को उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें - BRICS सम्मेलन के बीच दिल्ली में क्या रहेगा बंद क्या रहेगा खुला? स्कूल बंद... मेट्रो ट्रेन पर क्या है अपडेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro, Delhi Metro Advisory, Delhi Metro Services, Brics Summit, BRICS Summit Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com