दिल्ली में BRICS सम्मेलन का आयोजन 11 से 13 सितंबर के बीच किया जा रहा है. BRICS के सदस्य भारत पहुंच रहे हैं ऐसे में राजधानी दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दी गई है. यहां चप्पे-चप्पे पर जवानों को तैनात किया गया है. जबकि शहर में CCTV कैमरे से नजर रखी जा रही है. BRICS सम्मेलन भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा, लिहाजा आस-पास के सभी दफ्तरों को बंद कर दिया गया है. जबकि पूरे शहर में स्कूल-कॉलेज को बंद कर दिया गया है. वहीं सड़क पर यातायात एडवाइजरी जारी की गई है, क्योंकि कई सड़क बंद रहेंगे और कुछ को डायवर्ट किया गया है. इसके अलावा दिल्ली मेट्रो को लेकर भी अपडेट सामने आया है.
दिल्ली मेट्रो बंद रहेगा या खुला
दिल्ली मेट्रो को पूरी तरह से बंद नहीं किया जा रहा है. DMRC ने बताया है कि सभी मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक खुले रहेंगे और मेट्रो सेवा सामान्य रूप से चलेगी. किसी भी लाइन के लिए विशेष सूचना नहीं दी गई है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर स्थित दिल्ली मेट्रो म्यूजियम 13 सितंबर तक बंद कर दिया गया है. यह रविवार तक बंद रहेगा जबकि सोमवार को सप्ताहिक अवकाश है. मंगलवार यानी 15 सितंबर से यह खुल जाएगा.
बंद रहेगा राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान
राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 13 सितंबर तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा. जबकि शनिवार को राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी भी नहीं होगी.
खुले रहेंगे बाजार
दिल्ली में 11 से 13 सितंबर ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान सभी बाजार खुले रहेंगे. कनॉट प्लेस, खान मार्केट समेत चांदनी चौक, सदर बाजार तक सभी बाजार खुले रहेंगे. हालांकि लोगों को बाजार निकलने से पहले यातायात की पूरी जानकारी लेनी होगी. क्योंकि डायवर्जन और सड़क बंद होने की वजह से परेशानी हो सकती है.
हवाई उड़ान पर रोक
दिल्ली और इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 300 किलोमीटर के दायरे में आने वाले अन्य एयरपोर्ट से विमानों की आवाजाही पर रोक रहेगी. हालांकि कुछ कैटेगरी में छूट दी गई है. जो एयरलाइन नियमित रूप से चल रही है और शेड्यूल संचालित है वह चलती रहेगी. ब्रिक्स में शामिल स्पेशल मेहमानों से जुड़े मेहमानों को छूट दी गई है, लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल से मंजूरी लेनी होगी. सफदरगंज और रोहिणी एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है.
यह भी पढ़ेंः रेल यात्रा पर BRICS समिट का असर! 11 से 13 सितंबर तक कई ट्रेन रद्द, राजधानी-तेजस के रूट बदले, देखें लंबी लिस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं