विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2017

दिल्ली : कुतुब मीनार मेट्रो के आगे कूदकर युवक ने दी जान

कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन पर सोमवार रात एक 25 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. युवक की पहचान रवि के रूप में हुई है.

दिल्ली : कुतुब मीनार मेट्रो के आगे कूदकर युवक ने दी जान
मेट्रो के आगे कूदकर एक युवक ने दी जान
  • युवक की पहचान रवि के रूप में हुई है
  • जहांगीरपुरी की ओर जा रही मेट्रो के आगे कूदे
  • आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला
नई दिल्ली: दिल्ली के  कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन पर सोमवार रात एक 25 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. युवक की पहचान रवि के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि रात 9 बजे जहांगीरपुरी की ओर जा रही ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने जान दे दी. उन्होंने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

गौरतलब है कि तमाम सुरक्षा और सावधानियों के बावजूद दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर खुदखुशी की घटनाएं होती रहती हैं. 16 फरवरी को भी एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने शाहदरा मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर जान दे दी थी. पुलिस के मुताबिक- मनोज वर्मा ने प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर रिठाला जाने वाली ट्रेन के सामने कथित तौर पर छलांग लगा दी थी. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. फरवरी महीने में ही एक और हादसा हुआ जब गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर 25 वर्षीय महिला ने आत्महत्या की कोशिश की थी. हालांकि उसकी जान बच गई थी. वह एक प्राइवेट नर्सिंग होम में नर्स थी. 

(इनपुट भाषा से )
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Metro, Delhi, Qutub Minar, Suicide At Metro Station
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com