विज्ञापन

दिल्ली में दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी लूट, लोहे की रॉड से हमला कर डिलीवरी बॉय से छीना बैग

इस घटना में कूचा महाजनी से जुड़ा एक कर्मचारी चांदी के सामान की डिलीवरी देने के लिए जा रहा था. इसी दौरान जहांगीरपुरी थाने के सामने पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया.

दिल्ली में दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी लूट, लोहे की रॉड से हमला कर डिलीवरी बॉय से छीना बैग
दिल्ली में बदमाशों ने 1 करोड़ की ज्वेलरी लूट ली.
  • जहांगीरपुरी क्षेत्र में दिनदहाड़े ज्वेलरी कारोबारी के कर्मचारी से लगभग एक करोड़ रुपये की ज्वेलरी लूट ली गई
  • दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने कर्मचारी पर लोहे की रोड से हमला कर उसे बेहोश कर दिया था
  • वारदात के बाद आरोपी ज्वेलरी से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए और पुलिस उनकी तलाश कर रही है

दिल्ली के जहांगीरपुरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात हुई है.  जिसमें बदमाशों ने सामान की डिलीवरी देने जा रहे एक ज्वेलरी कारोबारी के कर्मचारी को निशाना बनाते हुए करीब एक करोड़ रुपये की ज्वेलरी से भरा बैग लूट लिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. इस घटना के बाद ने कारोबारियों ने इसका विरोध किया है. 

डिलीवरी देने जा रहा था कर्मचारी

जानकारी के अनुसार कूचा महाजनी से जुड़ा एक कर्मचारी चांदी के सामान की डिलीवरी देने के लिए जा रहा था. इसी दौरान जहांगीरपुरी थाने के सामने पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया. बताया जा रहा है कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार आरोपी मौके पर पहुंचे और कर्मचारी पर हमला कर दिया.

लोहे की रोड से किया हमला

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने कर्मचारी के सिर पर लोहे की रोड से वार किया. अचानक हुए हमले से कर्मचारी संभल नहीं सका. इसी का फायदा उठाकर बदमाश उसके पास मौजूद ज्वेलरी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए. वारदात के बाद पीड़ित पक्ष ने ज्वेलर्स एसोसिएशन से संपर्क किया. दुकानदार ने एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सिंघल को घटना की जानकारी देते हुए मामले में हस्तक्षेप की मांग की है.

पुलिस जांच में जुटी

जिस स्थान पर यह घटना हुई वह थाने के नजदीक का इलाका बताया जा रहा है. ऐसे में बदमाशों के बेखौफ तरीके से वारदात को अंजाम देने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है. दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट ने राजधानी में कारोबारी संगठनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें- करोड़ों की तिजोरी कांड का खुलासा: हिमाचल-उत्तराखंड पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में आबकारी कर्मी समेत 4 गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Robbery, Delhi Jewelry Robbery, Delhi Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com