विज्ञापन

CP के सेंट्रल पार्क होगी भव्य'दिल्ली की दिवाली', ड्रोन शो से जीवंत होगी भगवान राम की गाथा

दिल्ली सरकार इस बार दिवाली पर राजधानी में बड़े स्तर पर 'दिल्ली की दिवाली' कार्यक्रम आयोजित करेगी. इसका मुख्य आयोजन कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में होगा, जहां भगवान राम के जीवन पर आधारित ड्रोन शो, महाआरती और विशेष लाइटिंग प्रमुख आकर्षण रहेंगे. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी.

CP के सेंट्रल पार्क होगी भव्य'दिल्ली की दिवाली', ड्रोन शो से जीवंत होगी भगवान राम की गाथा
फाइल फोटो
NDTV

राजधानी दिल्ली इस बार दिवाली के मौके पर एक भव्य और अलग अंदाज में जगमगाएगी. दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में बड़े पैमाने पर 'दिल्ली की दिवाली' कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है. इस आयोजन का मुख्य केंद्र कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क होगा, जहां भगवान राम के जीवन पर आधारित भव्य ड्रोन शो, महाआरती और आकर्षक रोशनी लोगों के लिए खास आकर्षण बनेंगे.

दिल्ली सरकार का कहना है कि सेंट्रल पार्क को मुख्य आयोजन स्थल इसलिए चुना गया है ताकि त्योहारों के उत्साह को फिर से मजबूत किया जा सके और हाल के समय में विरोध-प्रदर्शनों तथा अन्य गतिविधियों के कारण इलाके में बने नकारात्मक माहौल के बीच बाजारों में सकारात्मक संदेश और रौनक लौट सके. सरकार को उम्मीद है कि इस आयोजन से कारोबार और बाजारों में भी उत्साह बढ़ेगा.

RWAs प्रमुख मार्केट एसोसिएशन्स की भागीदारी

'दिल्ली की दिवाली' कार्यक्रम में दिल्ली भर की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन्स (RWAs) और प्रमुख मार्केट एसोसिएशन्स की भागीदारी होगी. सरकार केवल एक केंद्रीय आयोजन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि राजधानी के प्रमुख बाजारों में भी दिवाली उत्सव आयोजित किए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस पर्व का हिस्सा बन सकें.

कार्यक्रम के तहत कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क विशेष सजावटी रोशनी से सजाया जाएगा. वहीं, भगवान राम के जीवन की झलक दिखाने वाला भव्य ड्रोन शो और महाआरती आयोजन की मुख्य विशेषताएं होंगी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी.

इस पूरे आयोजन की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग को सौंपी गई है, जो विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के सहयोग से राजधानी में दिवाली उत्सव को बड़े स्तर पर आयोजित करेगा.

यह भी पढ़ें: 'मस्जिद से एलर्जी है...' कदीमी मस्जिद को लेकर असदुद्दीन ओवैसी का साधा केंद्र सरकार पर निशाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Ncr News, Diwali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com