विज्ञापन

पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या मामला, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार; 62000 में खरीदी थी पिस्टल 

गाजियाबाद में पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है.

पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या मामला, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार; 62000 में खरीदी थी पिस्टल 

गाजियाबाद में पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है. जांच में सामने आया है कि खेल में प्रतियोगिता और आपसी रंजिश इस हत्या की वजह बनी. मुख्य आरोपी ने बदला लेने की नीयत से 62 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी और गोली मारकर चिराग की हत्या कर दी. इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है.

दो आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार

कोतवाली घंटाघर थाना पुलिस ने इस मामले में यश खटीक और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी पैरा एथलीट खिलाड़ी हैं. एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

खेल से जुड़ी रंजिश बनी हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी यश खटीक को किसी प्रतियोगिता से डिसक्वालीफाई कर दिया गया था. उसने इसके लिए चिराग त्यागी को जिम्मेदार मान लिया था. इसी बात को लेकर उसके मन में बदले की भावना पैदा हो गई, जो आखिरकार हत्या की वजह बनी.

62 हजार में खरीदी थी पिस्टल

चिराग की हत्या की साजिश पहले से रची गई थी. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए 62 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी. उसी पिस्टल से गोली मारकर चिराग की हत्या की गई. घटना का खुलासा तब हुआ जब कोतवाली घंटाघर क्षेत्र के साईं उपवन में एक युवक का शव मिला. बाद में उसकी पहचान पैरा एथलीट चिराग त्यागी के रूप में हुई. यह खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया.

हॉस्टल जाने निकले थे चिराग

परिजनों के मुताबिक, चिराग सुबह घर से हॉस्टल जाने के लिए निकले थे, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटे. इसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई और फिर उनका शव मिलने की सूचना मिली. पुलिस ने बताया कि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है. डीसीपी धवल जायसवाल के अनुसार, पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही फरार आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा.

परिजनों की न्याय की मांग

चिराग त्यागी की हत्या से परिवार गहरे सदमे में है. परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस घटना ने न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

लेखक के बारे में
img
अभिषेक शर्मा
reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chirag Tyagi Murder Case, Ghaziabad Murder News, Para Athlete Murder India, UP Crime News, Ghaziabad Police Arrest, Murder Case Investigation India, Sports Rivalry Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com