विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2018

नोएडा :कॉल सेंटर से विदेशों में बैठे लोगों से की जा रही थी ठगी, डरा-धमकाकर मंगवाते थे लाखों-करोड़ों

एफबीआई और कनाडा पुलिस की इनपुट पर विदेश में रहने वाले लोगों को सोशल सिक्योरिटी के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है.

नोएडा :कॉल सेंटर से विदेशों में बैठे लोगों से की जा रही थी ठगी, डरा-धमकाकर मंगवाते थे लाखों-करोड़ों
नई दिल्ली:

एफबीआई और कनाडा पुलिस की इनपुट पर विदेश में रहने वाले लोगों को सोशल सिक्योरिटी के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मौके से संचालक और टीम लीडर समेत 126 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में ज्यादातर नॉर्थ ईस्ट के युवा और युवतियां शामिल हैं. कंपनी का कनेक्शन दुबई और चीन से भी बताया जा रहा है. 

मल्टीनेशनल कंपनी के कर्मचारी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा बेगुनाह साबित हुआ तो भी...

नोएडा सेक्टर-14ए स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में डिजिटल ठगो की वाइस रिकॉर्डिंग सुनाते हुए एसएसपी डॉ. अजय पाल ने बताया नोएडा के सेक्टर 63 स्थिति मावनोक के नाम से कॉल सेंटर से अमेरिका और कनाडा के नागरिकों से सोशल सिक्योरिटी के नाम पर ठगी की जा रही थी. कॉल सेंटर के लोग पहले लोगों के डाटा कलेक्ट करते थे. फिर अपने को सोशल सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन का बताकर फोन करते थे. फोन पिक न होने पर ये वॉयस मैसेज डाल देते थे. बातचीत के दौरान ये कहते थे कि उनका सोशल सिक्योरिटी नंबर चोरी हो गया है. इसलिए वे अपने बैंक में जमा धन को इलेक्ट्रानिक फार्म में ट्रांसफर करने को कहते थे. ये अपने टारगेट को डराते धमकाते थे. उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की भी धमकी देते थे. ऐसा कर उनसे अपने अकाउन्ट में राशि ट्रांसफर कराते थे. उन्होंने बताया कि ठगी के शिकार लोगों ने वहां पुलिस में शिकायत की. उसके बाद एफबीआई और कनाडा पुलिस के इनपुट के बाद नोएडा के सेक्टर-63 स्थित कॉल सेंटर पर कार्रवाई की गई. 

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार तस्करों को किया गिरफ्तार,  50 लाख रुपये का गांजा बरामद

एसएसपी ने बताया कि ये कॉल सेंटर पिछले 3-4 साल से चल रहा है. पहले ये गुरुग्राम और दिल्ली में काम करते थे. अभी कुछ महीने पहले ही इन्होंने अपने कारोबार को नोएडा में शुरू किया. ये लोग एक जगह पर कुछ माह काम करने के बाद अपने ठिकाने बदल देते थे. कुछ प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कई सारे लोगों की भर्ती करते थे. इनमें से ज्यादातर लोग नॉर्थ ईस्ट के हैं. इनका काम शाम 7 से सुबह 5 बजे तक चलता था. उन्होंने बताया कि ये प्रतिदिन 50 हजार डॉलर तक की ठगी करते थे. इस कार्रवाई 126 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मौके से 312 कंप्यूटर और 20 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है.  

285 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पने के लिए बेटे ने मरी मां को सात साल तक बताया जिंदा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि कंपनी का संचालक पहले महाराष्ट्र मुंबई के टेक सपोर्ट नाम के एक कॉल सेंटर में काम करता था. वहां उसकी मुलाकात शैली नाम के शख्स से हुई. इस पूरे बिजनेस का मास्टर माइंड शैली ही है. और शैली के दिशा-निर्देश में ही यहां का कॉल सेंटर चलाया जा रहा था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Call Center Fraud, Noida Call Center Fraud, Scam In Noida, Fake Call Centre Busted, कॉल सेंटर फर्जीवाड़ा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com