विज्ञापन

Air India में नौकरी का सपना दिखाकर ठगी ! स्कूल ड्रॉपआउट चला रहा था फर्जी HR कॉल सेंटर

Air India में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का दिल्ली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. स्कूल ड्रॉपआउट समेत 3 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. आरोपियों ने खुद को Air India HR बताकर उम्मीदवारों से UPI के जरिए पैसे वसूले.

Air India में नौकरी का सपना दिखाकर ठगी ! स्कूल ड्रॉपआउट चला रहा था फर्जी HR कॉल सेंटर

दिल्ली पुलिस ने Air India में ग्राउंड ड्यूटी की नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर बेरोजगार युवाओं से पैसे ऐंठने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. आरोप है कि ल सेंटर से लोगों को एयर इंडिया का HR अधिकारी बनकर फोन किए जाते थे और नौकरी पक्की होने का भरोसा देकर रजिस्ट्रेशन फीस व अन्य चार्ज के नाम पर रकम वसूली जाती थी. छत्तीसगढ़ के एक युवक से 14,500 रुपये ठगने की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच में पुलिस ने दो युवतियों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि आरोपी पिछले कई महीनों से यह खेल चला रहे थे और उनके खिलाफ साइबर पोर्टल पर अन्य शिकायतें भी मिली हैं.

एक फोन कॉल और नौकरी का ऑफर

पूरे मामले की शुरुआत छत्तीसगढ़ के एक युवक की शिकायत से हुई. युवक ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर बताया कि उसके पास एक फोन आया था. कॉल करने वाले ने खुद को Air India का HR प्रतिनिधि बताया और एयरलाइन में ग्राउंड ड्यूटी की नौकरी का ऑफर दिया. युवक को बताया गया कि नौकरी की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए कुछ फीस जमा करनी होगी. नौकरी मिलने की उम्मीद में उसने UPI के जरिए 14,500 रुपये ट्रांसफर कर दिए. लेकिन पैसे भेजने के बाद उसे एहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गया है.

पैसों का पीछा करते हुए आरोपियों तक पहुंची पुलिस

शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने पैसों की ट्रेल खंगालनी शुरू की. जांच में पता चला कि पीड़ित द्वारा भेजी गई रकम एक बैंक खाते में जमा हुई थी. इसके बाद पैसे पूर्वी दिल्ली के एक ATM से निकाले गए थे. जानकारी मिलने पर 20 अगस्त को पूर्वी जिला साइबर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई और आरोपियों की तलाश शुरू हुई. जांच के दौरान पुलिस बैंक खाते के मालिक तक पहुंची और 30 वर्षीय Md. Zaid को लक्ष्मी नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया. जायद दिल्ली के वजीराबाद का रहने वाला है. पूछताछ में पुलिस को दो महिलाओं की भूमिका का भी पता चला. इसके बाद दोनों महिलाओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

लक्ष्मी नगर में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लक्ष्मी नगर में एक कॉल सेंटर चला रहे थे. यहीं से अलग-अलग मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को फोन किए जाते थे. आरोपी खुद को Air India का HR अधिकारी बताते थे और ग्राउंड ड्यूटी में भर्ती कराने का दावा करते थे. इसके बाद उम्मीदवारों से रजिस्ट्रेशन फीस, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन चार्ज और अन्य शुल्क के नाम पर पैसे अलग-अलग बैंक खातों में जमा कराए जाते थे. पुलिस के मुताबिक रकम खाते में आते ही उसे आसपास के ATM से निकाल लिया जाता था और फिर आरोपियों के बीच बांट दिया जाता था.

स्कूल ड्रॉपआउट निकला फर्जी Air India HR

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया इस गिरोह का कथित मास्टरमाइंड 30 वर्षीय Md. Zaid है, जो वजीराबाद का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक जायद स्कूल ड्रॉपआउट है और फिलहाल बेरोजगार था. उसके साथ गिरफ्तार 24 वर्षीय महिला BA सेकेंड ईयर की पढ़ाई छोड़ चुकी है, जबकि 21 वर्षीय दूसरी महिला 12वीं पास है. पुलिस का आरोप है कि यही लोग खुद को Air India का HR अधिकारी बताकर नौकरी के नाम पर बेरोजगार युवाओं को जाल में फंसा रहे थे.लक्ष्मी नगर स्थित कथित फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने 6 स्मार्टफोन, 3 कीपैड मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड और 25 हजार रुपये नकद बरामद किए.  

तीन महीने से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार महिलाओं में से एक पिछले करीब तीन महीने से कॉल सेंटर का संचालन कर रही थी. कॉल सेंटर पर छापेमारी के दौरान कई अहम सबूत भी हाथ लगे.तलाशी में पुलिस को कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और वह सिम भी मिला, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर पीड़ितों से संपर्क करने के लिए किया गया था. जांच के दौरान पुलिस को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज दो और शिकायतें मिलीं. शुरुआती जांच में इन शिकायतों का संबंध भी उन्हीं मोबाइल नंबरों से जुड़ा मिला, जिनका इस्तेमाल आरोपी कर रहे थे.अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस गिरोह ने और लोगों को भी इसी तरह नौकरी का झांसा देकर ठगा है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली के जसोला में एक बेबस पिता का दर्द... बेटे का नहीं मिला सुराग तो बजबजाते नाले में ढूंढ रहा, गमगीन मंजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air India, Delhi Police, Fake Call Centre Busted, Fake Call Centre Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com