विज्ञापन

झांसी में शादी का झांसा देकर देशभर के 610 अधेड़ पुरुषों का किया शिकार, फेक कॉल सेंटर की ओनर हिना कौशर गिरफ्तार

Fake Call Center Busted: फेक मैरिज ब्यूरो के जरिए सैकड़ों लोगों को शिकार बना चुकी महिलाएं खासकर अधेड़ों को शिकार बनाती थी और पूरे देश से अब तक कुल 610 पुरुषों को अपने जाल में फंसाकर कॉल सेंटर लोगों से लाखों की रकम ऐंठ चुका है. कार्यरत महिलाएं खासकर उन पुरुषों को अपना शिकार बनाती थीं, जिनकी उम्र करीब 50 वर्ष या फिर उससे अधिक हो चुकी हो.

झांसी में शादी का झांसा देकर देशभर के 610 अधेड़ पुरुषों का किया शिकार, फेक कॉल सेंटर की ओनर हिना कौशर गिरफ्तार
FAKE MARRIAGE BUREAU CALL CENTER BUSTED (AI Generated Image)

Fake Call Center Busted:  उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पुलिस ने एक फेक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, जहां शादी के नाम पर लोगों से ठगी को अंजाम दिया जाता था. पिछले एक साल से संचालित फेक कॉल सेंटर के खुलासे के बाद पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने फेक कॉल सेंटर में काम करने वाली 17 से 20 महिलाओं को मुक्त कराया है. छापेमारी में 28 मोबाइल, 7 कम्प्यूटर और 1 टैबलेट बरामद किया है.  

फेक मैरिज ब्यूरो के जरिए सैकड़ों लोगों को शिकार बना चुकी महिलाएं खासकर अधेड़ों को शिकार बनाती थी और पूरे देश से अब तक कुल 610 पुरुषों को अपने जाल में फंसाकर कॉल सेंटर लोगों से लाखों की रकम ऐंठ चुका है. कार्यरत महिलाएं खासकर उन पुरुषों को अपना शिकार बनाती थीं, जिनकी उम्र करीब 50 वर्ष या फिर उससे अधिक हो चुकी हो.

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की सरयू बिहार कालोनी में चल रहा था गोरखधंधा

रिपोर्ट के मुताबिक फेक कॉल सेंटर जिले के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की सरयू बिहार कालोनी में चल रहा था. पुलिस को पिछले एक साल रियाहशी बिल्डिंग में संचालित शुगुन मैरिज कॉल सेंटर के बार में सूचना मिलने के बाद छापेमारी की, तो वहां भगदड़ मच गई. कॉल सेंटर में कुल 17 से 20 महिलाएं काम कर रहीं थी. कॉल सेंटर प्रबंधक हिना कौशर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन सहयोगी नीतू और सतीश फरार हो गए.

गरीब महिलाओं की मदद से अधेड़ पुरुषों को शादी कराने का देती थीं झांसा

पुलिस की पूछतांछ में पता चला कि मुक्त कराई गई महिलाएं कॉल सेंटर से अधेड़ उम्र के पुरुषों को शादी कराने का झांसा देती थीं और एआई की मदद से तैयार महिला की फोटो भेजकर पैसे ऐंठने में मदद करती थीं. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी हिना कौशर अब तक फेक कॉल सेंटर की मदद से 610 पुरुषों को शिकार बना चुकी है और उनसे 28 से 30 लाख की रकम वसूली कर चुकी है.  

अपर पुलिस अधीक्षक साइबर अरीबा नोमान ने बताया कि सीपरी बाजार थाना पुलिस को सरयू बिहार कालोनी के एक रेजीडेंशियल बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर कॉल सेंटर में गलत काम होने की सूचना मिली थी. साइबर सेल टीम के साथ जब वहां छापेमारी की गई तो छापेमारी में वहां 17 से 20 महिलाएं मिली, जो शगुन मैरिज ब्यूरो कॉल सेंटर चला रहीं थीं.

18 से 20 वर्ष थीं फर्जी कॉल सेंटर में काम करने वाली महिलाओं की उम्र

शुगुन मैरिज के नाम से चल रहे फर्जी कॉल सेंटर में काम करने वाली महिलाओं की उम्र 18 से 20 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस की छापेमारी में महिलाओं के पास से अधेड़ उम्र के पुरुषों का एक डेटाबेस भी बरामद हुआ है, जिसमें सभी पुरुषों कीउम्र 50 वर्ष या उससे अधिक थी. महिलाएं ऐसे पुरुषों को कॉल करती थीं और शादी का सांझा देती थीं और एआई फोटो व बॉयोडेटा भेजती थीं, जिसके बदले उनसे रजिस्ट्रेशन फीस लेती थीं.

वीडियो कॉल के माध्यम से लड़कियों से पुरुषों की चैटिंग कराई जाती थी

पुलिस के मुताबिक एक बार पुरुष जब इन महिलाओं के झांसे में आ जाता था तो वीडियो कॉल के माध्यम से उन लड़कियों से उनकी चैटिंग कराई जाती थी. कॉल सेंटर शिकार बनाए गए  610 पुरुषों से रजिस्ट्रेशन और फीस के नाम पर 1000 रुपए से लेकर 1 लाख तक की रकम वसूलती थी. कॉल सेंटर से मुक्त कराई गई महिलाओं का काउंसलिंग करवाकर पुलिस उनके परिजनों को सौंप दिया है.

गिरफ्तार मुख्य आरोपी हिना कौशर फेक कॉल सेंटर की प्रबंधक थी, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल हो गए हैं, जिनकी तलाश की जारी है. महिला के पास से 7 कंप्यूटर, 5 मोबाइल, 28 मोबाइल, 1 टैबलेट, क्यूआर कोड सिस्टम और अन्य दस्तावेज बरामद किया है. उसके पास से मिले 9 बैंक खातों को भी पुलिस ने फ्रीज करा दिया है.

अब तक 610 पुरुषों से 30 -40 लाख का फ्रॉड कर चुकी हैं गिरफ्तार महिला

छानबीन में पता चला है कि मुख्य आरोपी हिना कौशर द्वारा चलाए जा रहे फर्जी कॉल सेंटर के जरिए अब तक 610 पुरुषों से 30 से 40 लाख का फ्रॉड किया जा चुका है. कॉल सेंटर पर काम करने वाली महिलाओं को मुख्य आरोपी हिना कौशर महज 5 हजार रुपए प्रतिमाह की सैलरी देती थी. पुलिस के मुताबिक कॉल सेंटर से मुक्त कराई गईं महिलाओं के परिजनों का अता- पता नहीं चल सका है.

ये भी पढें-Double Murder: लोहे की रॉड से पीट-पीटकर बहन ने मां और भाई की ले ली जान, मामूली कहासुनी में हत्या को दिया अंजाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jhansi News, Fake Marriage Bureau, Fraud Call Center Busted, Woman Manager Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com