विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2018

अरविंद केजरीवाल की PM मोदी को चुनौती: आपने हमारी 400 फाइलें देखीं, हमें केवल राफेल डील की फाइलें दे दो, हम जेल पहुंचा देंगे

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि लगातार जांच के जरिए मोदी ने आप सरकार को दिल्ली में ईमानदारी का सर्टिफिकेट दिया है

अरविंद केजरीवाल की PM मोदी को चुनौती: आपने हमारी 400 फाइलें देखीं, हमें केवल राफेल डील की फाइलें दे दो, हम जेल पहुंचा देंगे
  • आप की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में बोले केजरीवाल
  • हमारी 400 फाइलें खंगाल डाली लेकिन मोदी सरकार को कुछ नहीं मिला
  • 'वो' हमें 4 फाइलें दे दें तो उन्हें जेल भिजवा देंगे
नई दिल्ली:

दिल्ली सरकार से संबंधित 400 फाइलों का निरीक्षण  करने का केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सहारा-बिरला और राफेल समेत केंद्र की चार फाइलों को दिखाने की चुनौती दी. आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि लगातार जांच और निरीक्षण के जरिए मोदी ने आप सरकार को दिल्ली में ईमानदारी का सर्टिफिकेट दिया है. केजरीवाल ने कहा, "केंद्र ने अनियमितताओं का पता लगाने के लिए हमारी 400 फाइलों की जांच की, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला. मोदी ने खुद ही हमें ईमानदारी का सर्टिफिकेट दे दिया. मैं हमेशा कहता हूं कि अगर प्रधानमंत्री मोदी अपनी चार फाइलों को दिखा देंगे तो उन्हें जेल जाना होगा."

अरविंद केजरीवाल दे रहे थे भाषण, कुछ लोगों ने खांस-खांसकर किया हूट, नितिन गडकरी को टोकना पड़ा

उन्होंने मोदी को चुनौती देते हुए कहा, "आपने हमारी 400 फाइलें ली, आप हमें सहारा-बिरला और राफेल की फाइलों को दिखाइए, हम केवल इन दो फाइलों की मदद से आपको जेल भेज सकते हैं."उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पिछले चार सालों में यह सुनिश्चित करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा कि आप सरकार प्रदर्शन नहीं कर सके.केजरीवाल ने कहा, "मैंने पूरे देश में या विश्व में यह कहीं नहीं देखा है कि लोगों द्वारा चुना गया एक मुख्यमंत्री अपने अधीन काम करने वाले एक चपरासी तक का ट्रांस्फर नहीं कर सकता. केंद्र के पास अधिकारियों के ट्रांस्फर का अधिकार है लेकिन हमें उनसे काम कराने को कहा जाता है. लोगों ने हमारे लिए वोट दिया है, लेकिन ताकत केंद्र के पास है."

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच अरविंद केजरीवाल बोले, जरूरत पड़ी तो लागू करेंगे ऑड-ईवन स्कीम

उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग जैसे ही अच्छा काम करने लगे, केंद्र सरकार ने दोनों जगहों पर सबसे खराब अधिकारियों को भेज दिया. दिल्ली सीएम के मुताबिक, "लेकिन मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने सुनिश्चित किया कि ये अधिकारी काम करें. केवल हम जानते हैं कि कैसे हम केंद्र की तानाशाही से जूझते हैं. उन्होंने हमें नीचा दिखाने के लिए पुलिस और सीबीआई समेत सभी संभव एजेंसियों का हमारे खिलाफ इस्तेमाल किया है."

राजीव गांधी पर AAP में रार: अलका लांबा के समर्थकों ने लिखी केजरीवाल को चिट्ठी, विधानसभा अध्यक्ष बोले- मैंने जनरैल को टोका भी था

केजरीवाल ने अपने भाषण में अन्ना हजारे का जिक्र किया और कहा कि वह अन्ना की शिक्षाओं का अनुसरण कर रहे हैं.पार्टी प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस भी आप के खिलाफ है. उन्होंने कहा, "केवल भाजपा ही हमारे विरुद्ध नहीं है, बल्कि कांग्रेस भी हमारे खिलाफ में है. जब भी हमपर छापे पड़ते हैं, कांग्रेस कार्यकर्ता पहले होते हैं जो खुशियां मनाते हैं."केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी और दिल्ली सरकार द्वारा किए गए काम किसी चमत्कार से कम नहीं हैं. 

अरविंद केजरीवाल की हुई केंद्रीय मंत्री से तीखी बहस, बोले- दिल्ली के 8 लाख बनियों में से क्या 4 लाख का निधन हो गया

उन्होंने कहा, "अपने चार साल जल्द ही पूरे करने वाली दिल्ली सरकार ने ऐसे काम किए हैं जो 15-20 वर्षो तक सत्ता में रहने के बाद भी अन्य राजनीतिक पार्टियां नहीं कर पाई. बीजेपी गुजरात में 22 सालों से सत्ता में है, वहां के सरकारी स्कूलों की तुलना दिल्ली के सरकारी स्कूलों से करें. जो काम कांग्रेस और बीजेपी 70 सालों में नहीं कर सकी, वो हमने केवल तीन सालों में करके दिखाया है."

बेरोजगारी से निपटने के लिए दिल्ली सरकार उठाएगी यह कदम, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी और इसके कार्य को लेकर गर्व होना चाहिए.  उन्होंने कहा, "जब भी आप बीजेपी या कांग्रेस कार्यकर्ता से मिलें, उनसे केवल उनके राज्यों और दिल्ली में स्कूलों की तुलना करने को कहें." केजरीवाल ने कहा कि अगर केंद्र में एक अच्छी पार्टी आएगी तो देश विश्व में पहले स्थान का देश बन सकता है. उन्होंने कहा कि पार्टी का गठन होना क्रांति का समापन नहीं था. "हमारी लड़ाई जारी रहेगी और हमें देश के लिए खुद को समर्पित करने के लिए तैयार रहना चाहिए. हमारे सामने चुनौती बड़ी है."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Narendra Modi, Kejriwal Vs Modi, Kejriwal Government Vs Modi Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com