- दिल्ली-एनसीआर में दिवाली से पहले हवा की गुणवत्ता बहुत खराब हो गई है और सांस लेना मुश्किल हो रहा है
- धनतेरस को दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 से ऊपर दर्ज किया गया
- ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है
दीवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर की हवा बहुत ही खराब हो गई है. हर तरफ धुंध की भद्दी-काली परत छाई हुई है. हालात इतने खराब हो गए हैं कि खुली हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है. त्योहारी सीजन में खराब हवा की वजह से बाजारों में जाने वालों को बहुत परेशानी हो रही है. धनतेरस पर शुक्रवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 272 बना हुआ है, जो कि खराब श्रेणी में आता है. दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है.

आनंद विहार का एक्यूआई 362 दर्ज किया गया है, जो कि बहुत खराब है. अलीपुर का एक्यूआई 440, रोहिणी में 475, अशोक विहार का 362, आयानगर का 398, चांदनी चौक का एक्यूआई 401 बना हुआ है. अक्षरधाम मंदिर के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स 353 के आसपास बना हुआ है. ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 513 दर्ज किया गया है, जो कि खतरनाक माना जाता है.


त्योहरी सीजन में सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी बहुत ज्यादा है. लोग खरीदारी करने घरों से बाहर निकल रहे हैं. वहीं दीवाली मानने लोग एक शहर से दूसरे शहरों को जा रहे हैं, जिसकी वजह से सड़कों पर वाहनों की कतारें लगी हैं, ये भी प्रदूषण बढ़ने की बड़ी वजह है. हरियाणा और पंजाब में पराली जलाए जाने की वजह से भी प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है.
#WATCH | दिल्ली: CPCB (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार, आनंद विहार के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 350 है, जिसे 'बहुत खराब' की श्रेणी में रखा गया है। (वीडियो सुबह 6:20 बजे शूट किया गया है।) https://t.co/aXb0G1dqzv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2026
पराली से सांसों पर संकट
पराली का संकट धीरे-धीरे बड़ा हो रहा है. कृषि मंत्रालय की संस्था CREAMS लैब के ताजा आकड़ों के मुताबिक, 15 सितंबर से 4 नवंबर, 2026 के बीच 7 राज्यों - पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में अब तक कुल 4800 पराली जलाने की घटनाएं रिकॉर्ड की जा चुकी हैं . सैलैटेलाइट रिमोट सेंसिंग की मदद से पराली जलाने से होने वाली आग की घटनाओं की संख्या को रिकॉर्ड किया गया है.
VIDEO | Delhi records severe air pollution in parts of the national capital. Visuals from Anand Vihar bus terminal. #DelhiPollution #AQI #WeatherUpdate (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/fIMq3W8KHX
— Press Trust of India (@PTI_News) November 6, 2026
4 नवंबर, 2026 को छह राज्यों में कुल 467 पराली जलाने की घटनाएं रिकॉर्ड हुईं. मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 157, पंजाब में 151, राजस्थान में 111, उत्तर प्रदेश में 33, हरियाणा में 10 और उत्तराखंड में 5 घटनाएं रिकॉर्ड की गईं.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढ़ें-दिल्ली-NCR में धुंध की चादर, कई इलाकों का AQI 400 पार; 3 से 5 नवंबर तक बेहद खराब रहेगी हवा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं