विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2017

26 सितम्बर को पेट्रोलियम मंत्रालय का घेराव करेगी आम आदमी पार्टी

पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि वर्ष 2014 में सत्ता में आने के बाद से केंद्र सरकार ने पेट्रोल के उत्पाद शुल्क में 150 प्रतिशत की वृद्धि की है.

26 सितम्बर को पेट्रोलियम मंत्रालय का घेराव करेगी आम आदमी पार्टी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
  • 26 सितम्बर को पेट्रोलियम मंत्रालय का घेराव करेगी.
  • कहा कि यह प्रदर्शन पूरे देश में 22 से 30 सितम्बर तक चलेगा.
  • तुलनात्मक रूप से दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य कम है.
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी पूरे देश में पेट्रोल के बढ़ते दामों के खिलाफ अपना एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने जा रही है.  आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को कहा कि वह ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे अपने राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 26 सितम्बर को पेट्रोलियम मंत्रालय का घेराव करेगी. पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि वर्ष 2014 में सत्ता में आने के बाद से केंद्र सरकार ने पेट्रोल के उत्पाद शुल्क में 150 प्रतिशत की वृद्धि की है. उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन पूरे देश में 22 से 30 सितम्बर तक चलेगा. 30 सितम्बर को दशहरा के दिन हम दिल्ली के 272 वार्डो में 'बढ़ी कीमतों के रावण' को जलाएंगे.

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को दिल्ली के सभी विधायक अपने विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन करेंगे और मंगलवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय का घेराव करेंगे.

यह भी पढ़ें : क्या पक रही है खिचड़ी : अरविंद केजरीवाल से मिले कमल हासन, दोनों ने की एक-दूसरे की तारीफ

पेट्रोल पर दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा कर कम करने के बारे में पूछे जाने पर राय ने कहा कि दिल्ली में यह कर पहले से ही कम हैं, तुलनात्मक रूप से दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य कम है. राय ने वित्त मंत्री अरुण जेटली के इस बयान की भी आलोचन की कि 'केंद्र सरकार पेट्रोल व डीजल पर उत्पाद शुल्क नहीं घटा सकती है और राज्य सरकारों को वैट घटाना चाहिए, अगर वे पेट्रोल व डीजल के मूल्य में कमी करना चाहते हैं.'

VIDEO : मोहल्ला क्लिनिक: कितने जरूरी, कितने कारगर?​
राय ने आप की मांग को दोहराते हुए कहा कि ईंधन की कीमतों को अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल के मूल्य के साथ जोड़ना चाहिए जिसका मूल्य पिछले तीन वर्षो के दौरान 50 प्रतिशत तक गिरा है.(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aam Aadmi Party (AAP), Petrol & Diesel Prices
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com