विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2017

कपिल मिश्रा ने महात्मा गांधी की मूर्ति को पहनाया पॉल्यूशन मास्क, हिरासत में लिए गए

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कपिल मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. खुद के हिरासत में लिए जाने की बात उन्होंने एक खबर की ट्वीट करते हुए खुद ही बताई.

कपिल मिश्रा ने महात्मा गांधी की मूर्ति को पहनाया पॉल्यूशन मास्क, हिरासत में लिए गए
कपिल मिश्रा ने महात्मा गांधी की मूर्ति को पहनाया पॉल्यूशन मास्क, हिरासत में लिए गए
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के निलंबित नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा आज एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. दिल्ली के प्रदूषण पर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने गुरुवार सुबह ग्यारह मूर्ति पर जाकर महात्मा गांधी की प्रतिमा को मास्‍क पहना दिया.

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कपिल मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. खुद के हिरासत में लिए जाने की बात उन्होंने एक खबर की ट्वीट करते हुए खुद ही बताई.
 
VIDEO- जब कपिल मिश्रा पहुंचे थे अरविंद केजरीवाल के घर
अपने हिरासत में लिए जाने की बात से पहले कपिल मिश्रा ने 'दिल्‍ली में बढ़ते प्रदूषण से बापू का दम घुट रहा है.' कहते हुए ट्वीट किया था. बता दें कि कपिल मिश्रा करावल नगर से विधायक हैं. उनके साथ बीजेपी विधाय‍क मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ 11 मूर्ति पहुंचे और प्रदूषण पर केजरीवाल का विरोध करने लगे. इसी बीच कपिल मिश्रा महात्‍मा गांधी की मूर्ति के पास गए और उन्‍हें मास्‍क पहना दिया.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Mishra, Delhi Pollution 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com