विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2017

आम आदमी पार्टी के विधायक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में आम आदमी पार्टी विधायक सुरेंद्र ‘कमांडो’ को कोर्ट ने हिरासत में भेजा

आम आदमी पार्टी के विधायक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
आप विधायक सुरेंद्र सिंह कमांडो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
  • वर्ष 2014 में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला
  • नारायणा इलाके में कथित तौर पर पोस्टर और होर्डिंग लगाए थे
  • कोर्ट के निर्देशों के बावजूद कुछ मौकों पर विधायक पेश नहीं हुए थे
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी विधायक सुरेंद्र सिंह ‘कमांडो’ को वर्ष 2014 में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित मामले में अदालत के समक्ष पेश न होने के लिए आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें : मारपीट के आरोप में गिरफ्तार 'आप' विधायक सुरेंद्र सिंह को मिली जमानत

यह भी पढ़ें : पुलिस करती रही इंतजार, नहीं आये आम आदमी पार्टी के विधायक

कमांडो अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आशु गर्ग की अदालत में पेश हुए जिसके बाद अदालत ने उन्हें हिरासत में भेज दिया. अदालत के निर्देशों के बावजूद पिछले कुछ मौकों पर विधायक पेश नहीं हुए थे.

VIDEO : कमांडो से एमएलए


यह मामला दक्षिण पश्चिम दिल्ली में नारायणा इलाके में कथित तौर पर पोस्टर और होर्डिंग लगाकर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AAP MLA Surendra Camando, Judicial Custody, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com