विज्ञापन

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली के खुले नाले में गिरकर 2 साल की बच्ची मौत, दलदल में फंसा मिला शव

Child Sink in the drain: दो साल की आयशा घर के आगे खेलने के लिए निकली थी, लेकिन फिर वह घर लौटकर नहीं आई. घर से निकलने के बाद बच्ची अचानक गायब हो गई. इसके बाद बच्ची को कई घंटों तक परिजन तलाशते रहे, लेकिन बच्ची नहीं मिली.

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली के खुले नाले में गिरकर 2 साल की बच्ची मौत, दलदल में फंसा मिला शव
देश की राजधानी दिल्ली के खुले नाले में गिरकर 2 साल की बच्ची मौत
Anil kumar attri

Delhi Latest News: देश की राजधानी दिल्ली में सरकारी विभाग की एक बार फिर बड़ी लापरवाही देखने को मिली है. दरअसल, बुराड़ी विधानसभा के मुकुंदपुर में खुले नाले में 2 साल की बच्ची की गिरकर मौत हो गई. ये हादसा ऐसे वक्त में हुआ है, जब मुकुंदपुर ईशु बिहार में घरों के बाहर बने इस खुले नाले में पहले भी कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं. लिहाजा, एक बार फिर राजधानी दिल्ली में एक मासूम बच्ची खुले नाले में गिरकर मौत के मुंह में समा गई.

दो साल की आयशा घर के आगे खेलने के लिए निकली थी, लेकिन फिर वह घर लौटकर नहीं आई. घर से निकलने के बाद बच्ची अचानक गायब हो गई. इसके बाद बच्ची को कई घंटों तक परिजन तलाशते रहे, लेकिन बच्ची नहीं मिली. दरअसल, घर के आगे गली के किनारे काफी गहरा नाला है. लिहाजा, परिजनों को शक हुआ कि बच्ची नाले में गिरी हो सकती है, तो नाले में तीन बार बच्ची को तलाशा गया. इस दौरान, नाले के अंदर दलदल में फंसी हुई बच्ची मिली. बच्ची को तुरंत नजदीक के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया.

पड़ोसियों ने बताई ये सच्चाई

इस पूरी घटना पर चश्मदीद पड़ोसी विवेक सिंह ने कहा कि आप खुद नाले की गहराई देख सकते हैं. आसपास के लोगों ने लकड़ी के डंडे से नाले की गहराई दिखाई. इन लोगों का कहना है कि यह पहला हादसा नहीं है, इससे पहले भी कई बार बच्चे इसमें गिर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है. हादसे के वक्त अगर कोई देख लेता है, तो तुरंत बच्चों को निकाल लिया जाता है, लेकिन आज बच्ची को किसी ने गिरते हुए नहीं देखा, इस कारण बच्ची उसमें डूब गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- TMC ने जिसका वीडियो वायरल कर बाहर से गुर्गे लाने का लगाया था आरोप, उस शख्स तक पहुंचा NDTV, तो ये सच्चाई आई सामने

स्थानीय लोग इसे फ्लड विभाग की बड़ी लापरवाही मान रहे हैं. लिहाजा, स्थानीय लोग फ्लड विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. ये लोगों का कहना है कि यदि अधिकारियों पर कार्रवाई होगी, तो आगे इस तरह की लापरवाही शायद कम हो जाए. फिलहाल, देखने वाली बात ये होगी कि इस मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई होगी या नहीं.

यह भी पढ़ें- पर्याप्त सबूत भी नहीं, पर हथियार तस्करी के आरोप में आकिफ 20 वर्ष रहा जेल में बंद, अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी जमानत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com