मुखर्जी नगर इलाका उस वक्त दहल उठा, जब एक 19 वर्षीय युवक की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपी ने एक के बाद एक करीब 67 वार अमान के शरीर पर हमले किए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा. इस हत्या पर मृतक के भाई रहमान ने बताया कि 9 बजे वह घर से निकला था और 10:30 बजे हमें उसकी मौत की खबर मिली, जिस लड़के ने मारा, वह हमारे ही मोहल्ले का है.