विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में विवाद के बाद महिला को किया निर्वस्त्र, मारपीट की; 9 लोग गिरफ्तार

गुंटूर की विधायक गल्ला माधवी ने आरोपी पार्टी कार्यकर्ता के ख़िलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए. फिर आरोपी की पार्टी की सदस्यता रद्द कर दी गई और उसे TDP के सभी पदों से निलंबित कर दिया गया.

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में विवाद के बाद महिला को किया निर्वस्त्र, मारपीट की; 9 लोग गिरफ्तार
  • आंध्र प्रदेश के गुंटूर में महिला के कपड़े उतारने और उसके साथ मारपीट का मामला सामने आया है.
  • पुलिस ने इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जिनमें से एक TDP का स्थानीय पदाधिकारी है
  • TDP के कार्यकारी अध्यक्ष नारा लोकेश ने कहा कि राजनीतिक संबंध कानून से बचाव नहीं कर सकते और सख्त कार्रवाई होगी
गुंटूर:

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक महिला के कपड़े उतारने और उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. घटना नगरमपालेम पुलिस स्टेशन इलाके के कृष्णाबाबू कॉलोनी की है, जहां घर के बोरवेल को लेकर हिंसक झड़प हो गई. इसी दौरान महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया. पुलिस ने इस मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ़्तार किया है, जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया.

हमले का CCTV फ़ुटेज भी सामने आया है, जो अब वायरल हो गया है. इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. घटना के बाद राजनीतिक हंगामा मच गया, क्योंकि मारपीट में कथित तौर पर TDP के एक स्थानीय पदाधिकारी की भूमिका सामने आई.

इसके बाद गुंटूर की विधायक गल्ला माधवी ने आरोपी पार्टी कार्यकर्ता के ख़िलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए. फिर आरोपी की पार्टी की सदस्यता रद्द कर दी गई और उसे TDP के सभी पदों से निलंबित कर दिया गया.

घटना की निंदा करते हुए, आंध्र प्रदेश के मंत्री और TDP के कार्यकारी अध्यक्ष नारा लोकेश ने कहा कि वो बेहद हैरान और नाराज़ हैं. उन्होंने कहा कि राजनीतिक संबंध किसी को भी कानून से नहीं बचा सकते.

नारा लोकेश ने बताया कि मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने सख़्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं और महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराधों के प्रति सरकार की ज़ीरो-टॉलरेंस नीति को दोहराया है. उन्होंने चेतावनी दी कि इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को कानून का पूरा सामना करना पड़ेगा, चाहे उसकी राजनीतिक संबद्धता कुछ भी हो.

इसे भी पढ़ें: IT इंजीनियर ने किया सुसाइड, चिता जलने से पहले प्रेमी से शादी, मंगलसूत्र पहनने की ख्वाहिश थी, उसी के गांव में अंतिम संस्कार

इसे भी पढ़ें: जब रील बना रही छात्रा के पीछे अचानक आ खड़े हुए शिक्षा मंत्री नारा लोकेश, शॉकिंग रिएक्शन देख लोग बोले 'सुपर क्यूट'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Andhra Woman Assault, Nara Lokesh, TDP Worker Arrest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com