विज्ञापन

जब रील बना रही छात्रा के पीछे अचानक आ खड़े हुए शिक्षा मंत्री नारा लोकेश, शॉकिंग रिएक्शन देख लोग बोले 'सुपर क्यूट'

अमरावती में एक छात्रा अपना वीडियो बना रही थी, तभी आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री लोकेश नारा ने अचानक फ्रेम में एंट्री लेकर सभी को चौंका दिया.

जब रील बना रही छात्रा के पीछे अचानक आ खड़े हुए शिक्षा मंत्री नारा लोकेश, शॉकिंग रिएक्शन देख लोग बोले 'सुपर क्यूट'
नारा लोकेश के साथ पूर्वी रेड्डी का वायरल वीडियो मचा रहा धूम.
Instagram@poorvi5040

Viral Video: आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री लोकेश नारा (Nara Lokesh) का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. इस वीडियो में मंत्री जी 'अमृत भारत स्टेशन योजना' कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा के रील वीडियो में अचानक आकर उसे एक जबरदस्त सरप्राइज देते नजर आ रहे हैं. महज 20 घंटों के भीतर इस वीडियो को 6 लाख 70 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 62 हजार से अधिक लाइक्स के साथ यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है.

लोगों को पसंद आ रहा शॉकिंग रिएक्शन

आमतौर पर दिखने वाली सामान्य रील्स से अलग इस वीडियो में एक यादगार पल कैद हुआ है. यह घटना तब हुई जब शिक्षा मंत्री लोकेश नारा और केंद्रीय ग्रामीण विकास व संचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी मंगलगिरी रेलवे स्टेशन के आधुनिकरण के वर्चुअल उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान जब छात्रा पूर्वी रेड्डी अपनी रील रिकॉर्ड कर रही थी, तभी शिक्षा मंत्री ने पीछे से आकर फ्रेम में एंट्री मार दी, जिसे देखकर छात्रा पूरी तरह हैरान रह गई.

वीडियो के बैकग्राउंड में कार्यक्रम की हलचल को साफ देखा जा सकता है. जहां एक तरफ औपचारिक कार्यक्रम चल रहा था, वहीं मंत्री जी के इस दोस्ताना अंदाज ने इस पल को पूरी तरह से इंटरनेट का सबसे पसंदीदा वीडियो बना दिया.

कमेंट बॉक्स में लोगों ने की जमकर तारीफ

इस वीडियो को पूर्वी ने अपने @poorvi5040 इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग मंत्री लोकेश नारा के इस सादगी भरे अंदाज की जमकर सराहना कर रहे हैं. कोई उन्हें 'सबसे कूल मिनिस्टर' बता रहा है, तो कोई इस रील को इंटरनेट का आज का सबसे बेस्ट मोमेंट लिख रहा है. कुछ लोग पूर्वी को इस वीडियो के लिए बधाई दे रहे हैं तो कुछ यूजर्स पूर्वी के चौंकाने वाले रिएक्शन को सुपर क्यूट बता रहे हैं.

आंध्र प्रदेश को बनाएंगे नंबर 1 राज्य: लोकेश नारा

उद्घाटन पट्टिका का अनावरण करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए लोकेश नारा ने राज्य के विकास और युवाओं के रोजगार को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई. उन्होंने कहा कि देश के आर्थिक विकास में रेलवे की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और वे मंगलगिरी में नए उद्योग लाकर युवाओं को रोजगार के बड़े अवसर प्रदान करेंगे, ताकि आंध्र प्रदेश को दक्षिण भारत का नंबर 1 राज्य बनाया जा सके.

ये भी पढ़ें:- छतरी ना खोल बरसात में गाने पर 'स्कूल की मैडम' ने साड़ी पहनकर किया डांस, बच्चों ने भी दिया पूरा साथ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Instagram Video Viral, Lokesh Nara, Amrit Bharat Station Scheme, Andhra Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com