विज्ञापन

अब आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री नारा लोकेश निशाने पर, शिक्षक भर्ती परीक्षा में घोटाले पर मांगा जा रहा इस्तीफा

आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री निशाने पर आए. नारा लोकेश से शिक्षक भर्ती घोटाले में इस्तीफा मांगा जा रहा.

अब आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री नारा लोकेश निशाने पर, शिक्षक भर्ती परीक्षा में घोटाले पर मांगा जा रहा इस्तीफा
अमरावती:

धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया और आंदोलन भी समाप्त हो गया है. नीट पेपर लीक के विरोध में यह आंदोलन चल रहा था. इस बीच आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री नारा लोकेश भी निशाने पर हैं और राज्य के मुख्य विपक्षी दल वाईएसआर कांग्रेस ने उनका इस्तीफा मांगा है. इसके अलावा शिक्षक भर्ती परीक्षा में घोटाले का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग भी की है. वाईएसआर कांग्रेस के नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री ए. सुरेश ने कहा कि गठबंधन सरकार ने पारदर्शिता, गोपनीयता और परीक्षा की गरिमा से समझौता किया है. इससे लगभग 3.5 लाख अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं. 

सुरेश ने कहा कि आखिर एक ही एजेंसी को परीक्षा का प्रश्न पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी और फिर उसके आयोजन का काम क्यों सौंपा गया. इस तरह सीधे तौर पर परीक्षा से समझौता किया गया और उसकी विश्वसनीयता अब संकट में है. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि इस परीक्षा के आयोजन से जुड़े लोगों के करीबी ही आखिर कैसे टॉप रैंक पर आए. यह जांच का विषय है. उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में धांधली से जुड़े सैकड़ों दस्तावेज, वीडियो और फोटो गवर्नर को सौंपे जा चुके हैं. इस भर्ती से जुड़े कई केस अब भी अदालत में लंबित हैं. पूर्व मंत्री का यह भी आरोप है कि भर्ती में स्पोर्ट्स कोटा को भी सही से लागू नहीं किया गया.  

उनका आरोप है कि सरकार भर्ती परीक्षा में मेरिट और रोस्टर लिस्ट भी पब्लिश नहीं कर पाई है. उसकी प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव नजर आया है. इस मामले में पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी भी मुखर हैं. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सभी सरकारों में जवाबदेही तय होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि नीट विवाद में जैसा हुआ, वैसा ही यहां भी होना चाहिए. जगन ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया. इस तरह उन्होंने एक मिसाल कायम की है. अब हमारा सवाल है कि क्या आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री नारा लोकेश भी नैतिक जिम्मेदारी लेकर पद छोड़ेंगे. इस परीक्षा घोटाले के कारण 3.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं.

यह भी पढ़ें: 'राहुल गांधी प्रधानमंत्री बने तो किसी Gen-Z नेता को बनाएंगे शिक्षा मंत्री', तेलंगाना CM का बड़ा बयान

जगन मोहन रेड्डी बोले- पीएम मोदी को भी दी है जानकारी

रेड्डी ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू अपने बेटे को बचाएंगे या फिर कोई जवाबदेही तय की जाएगी. उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में अनियमितता की जानकारी पीएम नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपकर दी गई है. हमने उनसे दखल और उचित जांच की मांग की है. बता दें कि वाईएसआर कांग्रेस ने इस मामले में 28 जुलाई से आंदोलन करने का ऐलान किया है. बता दें कि नारा लोकेश प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के बेटे हैं. उन्हें पहली बार सरकार का हिस्सा बनाया गया है. 28 जुलाई को पूरे राज्य में जिला अधिकारी के दफ्तरों का घेराव किया जाएगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nara Lokesh, Nara Lokesh Andhra Pradesh, Nara Lokesh Family, India News, India News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com