विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2017

यूपी के मुजफ्फरनगर में पति और दुधमुंहे बच्चे के सामने महिला से गैंगरेप

महिला अपने पति के साथ बच्चे को डॉक्टर से दिखाकर बाइक से लौट रही थी. रास्ते में हथियारों से लैस चार लोगों ने उन्हें रोका.

यूपी के मुजफ्फरनगर में पति और दुधमुंहे बच्चे के सामने महिला से गैंगरेप
घटनास्थल का मुआयना करती पुलिस
  • बच्चे को डॉक्टर से दिखाकर लौट रहे थे पति-पत्नी
  • बदमाशों ने पति को पीटा, बच्चे की हत्या करने की धमकी दी
  • गन्ने के खेत में ले जाकर बारी-बारी महिला से किया दुष्कर्म
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 30 साल की एक महिला के साथ चार लोगों ने हथियारों के बल पर उसके पति और तीन महीने के बच्चे के सामने गैंगरेप किया. महिला अपने पति के साथ बच्चे को डॉक्टर से दिखाकर बाइक से लौट रही थी. रास्ते में हथियारों से लैस चार लोगों ने उन्हें रोका. अपराधियों ने महिला की गोद से उसका बच्चा छीन लिया और पति की पिटाई की. इस दौरान जब बच्चा रोने लगा तो उन्होंने उसे मार डालने की धमकी दी. आरोपी महिला को गन्ने के खेत में खींचकर ले गए और वहां बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने महिला और उसके पति को इस घटना के बारे में किसी को भी न बताने की चेतावनी दी और वहां से फरार हो गए.

यह भी पढ़ें : झारखंड में दो बहनों से गैंगरेप, वारदात का वीडियो भी बनाया

जब बदमाश वहां से भाग गए तो दंपति ने चिल्लाकर मदद के लिए गुहार लगाई. इसके बाद पास के गांव के कुछ लोग वहां दौड़कर पहुंचे. लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी. पुलिस महिला को अस्पताल लेकर गई, जहां उसका मेडिकल टेस्ट और इलाज किया गया.

VIDEO : बीकानेर में दिल्ली की महिला से गैंगरेप
मुजफ्फरनगर (ग्रामीण) के एसपी ने बताया कि हम मेडिकल रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं. चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muzaffarnagar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com