विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2019

यूपी में क्‍लास खत्‍म होने के बाद टीचर ने 6 साल की बच्‍ची को रोका, फिर किया बलात्‍कार

पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर दर्ज की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि शुक्रवार शाम स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्ची और उसके छोटे भाई को शिक्षक ने ट्यूशन पढ़ाने के बहाने स्कूल में रोक लिया था.

Also Read in
यूपी में क्‍लास खत्‍म होने के बाद टीचर ने 6 साल की बच्‍ची को रोका, फिर किया बलात्‍कार
पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षक छात्रा का दूर का रिश्तेदार है. (प्रतिकात्मक तस्वीर)
बांदा:

बांदा जिले के तिंदवारी क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली छह साल की बच्ची के बलात्कार के आरोप में उसके शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है. बांदा सदर के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) ओमप्रकाश ने रविवार को बताया कि तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक गांव कें स्कूल की कक्षा एक में पढ़ने वाली छह साल की बच्ची के दुष्कर्म के आरोप में शनिवार को उसी स्कूल के शिक्षक किशन मिश्रा (24) को गिरफ्तार किया गया है.

यह भी पढ़ें: 16 साल की किशोरी के साथ पहले रेप किया फिर लगा दी आग, अब आरोपी पर...

उन्होंने पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर शनिवार को दर्ज की गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि शुक्रवार शाम स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्ची और उसके छोटे भाई को शिक्षक ने ट्यूशन पढ़ाने के बहाने स्कूल में रोक लिया था. उसने कुछ देर बाद उसके भाई को गांव की दुकान से टॉफी लेने भेज दिया और बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया है.

ओमप्रकाश ने दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से बताया कि जब बच्ची का भाई दुकान से स्कूल लौटा तो शौचालय के अंदर बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसने दरवाजा खटखटाया, तभी आरोपी शिक्षक दरवाजा खोलकर भाग गया. घर पहुंच कर बच्ची ने पूरी घटना अपनी मां को बताई. आरोपी शिक्षक पीड़िता का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है.

10 साल की बच्ची और उसके भाई की हत्या का मामला, फांसी बरकरार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Banda, Teacher Rapes Student
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com