विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2017

यूपी के शाहजहांपुर में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

तिलहर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी के साथ कथित रूप से तीन युवकों ने किया बलात्कार

यूपी के शाहजहांपुर में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म
प्रतीकात्मक फोटो.
  • युवती को शौच के लिए खेत में जाते समय युवकों ने पकड़ लिया
  • राय खेड़ा निवासी तीन युवकों ने की वारदात
  • तीनों के खिलाफ नामजद शिकायत, तलाश जारी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में शौच के लिए जा रही एक नाबालिग लड़की से तीन युवकों द्वारा कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तिलहर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी बुधवार को शौच के लिए खेत जा रही थी. आरोप है कि रास्ते में राय खेड़ा निवासी राजवीर, सोहनलाल और टाइगर नामक युवकों ने उसे पकड़ लिया और खेत में खींच ले गए.

VIDEO : बलिया में गैंगरेप

उन्होंने बताया कि किशोरी का आरोप है कि तीनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और भाग गए. काफी देर बाद जब वह घर पहुंची तो उसने परिजन को पूरी बात बताई. पुलिस ने देर रात सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
(इनपुट एजेंसी से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com