विज्ञापन

'हार्दिक पांड्या के लिए पंजाब जाना अच्छा सौदा नहीं'? सीएसके पूर्व स्टार ने डिटेल से बताई 2 बड़ी वजह

बुधवार को बीसीसीआई ने हार्दिक पांड्या के मुंबई के पंजाब को ट्रेड किए जाने पर मुहर लगा दी. इसी के साथ ही पूर्व क्रिकेटर अब इस ट्रेड की समीक्षा भी कर रहे हैं

'हार्दिक पांड्या के लिए पंजाब जाना अच्छा सौदा नहीं'? सीएसके पूर्व स्टार ने डिटेल से बताई 2 बड़ी वजह
हार्दिक पांड्या अब पंजाब किंग्स के लिए खेलते दिखेंगे
source: X

पिछले कुछ दिनों से इस सीजन के सबसे बड़े हार्दिक पांड्या के आईपीएल ट्रेड पर आज बीसीसीआई ने आधिकारिक रूप से मुहर लगा दी. अब पांड्या का टैग मुंबई के पूर्व कप्तान में तब्दील हो गया है. और यह ऑलराउंडर अगले सीजन में पंजाब किंग्स की जर्सी में खेलते दिखाई पड़ेगा.  पंजाब ने पांड्या करीब पौने दो करोड़ ज्यादा सालाना 18 करोड़ रुपये फीस पर खरीदा है, तो अब इस खरीद पर पूर्व दिग्गजों के कमेंट भी आने शुरू हो गए हैं. CSK के कुछ पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि हार्दिक पांड्या का यह ट्रेड होना उनके लिए बेहतरीन स्थिति नहीं है.  चेन्नई सुपर किंग्स और भारत के  पूर्व क्रिकेटर सुब्रहमण्यम बद्रीनाथ ने कहा है कि हार्दिक के लिए यह सौदा बहुत अधिक फायदेमंद नहीं है क्योंकि वह टीम के कप्तान नहीं होंगे. पंजाब की कमान श्रेयस अय्यर के पास है, जिन्होंने 2025 सीज़न में टीम को फाइनल में पहुंचाया था.

यह भी पढ़ें: 18 करोड़ अब हार्दिक की सालाना फीस, जानें कितनी किश्त में मिलेगा पैसा, टैक्स काटने के बाद कितनी रकम

'अब पांड्या कप्तान नहीं होंगे'

अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में बद्रीनाथ ने कहा,'हार्दिक पंड्या के लिए यह शायद बहुत अच्छी स्थिति नहीं है. वह कप्तान नहीं होंगे. ऐसी चर्चाएं थीं कि वह तभी ट्रेड होंगे जब उन्हें कप्तानी की पेशकश की जाएगी. अब वह ऐसा नहीं कर पाएंगे और टीम के फैसलों में उनकी ज्यादा नहीं चलेगी. यह मेगा ऑक्शन से पहले का आखिरी साल है और पंजाब निश्चित रूप से उन्हें रिटेन करेगा. इसलिए उन्हें उसी प्राइस ब्रैकेट में रिटेन किया जाएगा.'

'नीलामी में जाते, तो ज्यादा पैसा मिलता'

बद्रीनाथ बोले, 'अगर वह नीलामी में जाते तो उन्हें और अधिक पैसे मिल सकते थे. इसलिए उन्हें वहां नुकसान होगा. इसलिए यह एमआई (MI) के लिए एक अच्छा ट्रेड है, PBKS के लिए अच्छा ट्रेड है, अर्शदीप के लिए अच्छा ट्रेड है, लेकिन हार्दिक के लिए यह ठीक-ठाक ट्रेड है, बहुत सुपर नहीं.' बद्रीनाथ का मानना है कि एक खिलाड़ी के रूप में हार्दिक पंजाब के लिए एक शानदार और अर्शदीप मुंबई इंडियंस के लिए एक बेहतरीन बढ़ोतरी हैं, क्योंकि वे अपनी-अपनी टीमों में अपने कौशल का योगदान देंगे

..पर दोनों टीमों और अर्शदीप को फायदा

उन्होंने कहा, 'पंजाब किंग्स के लिए हार्दिक पांड्या दुनिया के सबसे बड़े ऑलराउंडर हैं. केवल बात यह है कि वह कप्तान श्रेयस के नेतृत्व में खेलेंगे. हम सब जानते हैं कि वह कप्तान नहीं होंगे, लेकिन यह एक सुपर खरीद है. एक ऑलराउंडर. उनके पास अनुभव है. निचले क्रम के एक अच्छे हिटर हैं. अर्शदीप शायद इस समय भारत के सर्वश्रेष्ठ डेथ गेंदबाजों में से एक हैं. मुझे लगता है कि यह मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ा सकारात्मक पहलू है, क्योंकि वह बाएं हाथ के गेंदबाज हैं, अच्छी गेंदबाजी करते हैं. वह अपने चरम पर हैं और भारतीय टीम के लिए खेल रहे हैं. इसलिए यह दोनों टीमों के लिए एक बेहतरीन सौदा है.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Himanshu Pandya, Mumbai Indians, Punjab Kings, IPL 2027, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com