विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2019

उत्तर प्रदेश: MBBS में एडमिशन के नाम पर ठगी करने वाले दो अभियुक्त चढ़ें STF के हत्थे

यूपी एसटीफ की नोएडा इकाई ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल की है. एसटीएफ टीम ने एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर ठगी करके पैसे ऐंठने वाले दो ईनामिया अभियुक्तों को लखीमपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ़्तार कर लिया.

उत्तर प्रदेश:  MBBS में एडमिशन के नाम पर ठगी करने वाले दो अभियुक्त चढ़ें STF के हत्थे
यूपी एसटीएफ टीम ने दोनों अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
  • MBBS में एडमिशन के नाम पर ठगी
  • दो अभियुक्त चढ़े एसटीएफ के हत्थे
  • लखीमपुर पुलिस के सहयोग से किया गिरफ्तार
नोएडा:

यूपी एसटीफ की नोएडा इकाई ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल की है. नोएडा इकाई की टीम ने एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर ठगी करके पैसे ऐंठने वाले दो ईनामिया अभियुक्तों को लखीमपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ़्तार कर लिया. इन दोनों अभियुक्तों पर 25000-25000 हजार रुपये की ईनामी राशि है. गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला है, जिसका नाम सपना तनेजा है. जबकि, दूसरा अभियुक्त लखनऊ के गोल्फ सिटी का बताया जा रहा है. उसका नाम सौरभ उपाध्याय है.

हैदराबाद: मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर 90 लाख रु की धोखाधड़ी, पुलिस के हत्थे चढ़ा

जानकारी के अनुसार, सौरभ केजीएमसी (KGMC) लखनऊ का 2007 का ड्रॉप आउट छात्र है . ये पिछले 4-5 सालों से एडमिशन के नाम पर ठगी का काम कर रहे हैं. साल 2018 में सपन तनेजा ने सेक्टर 18 में  उदय एसोसिएट के नाम से वेव सिल्वर टावर में इसी काम के लिए ऑफ़िस भी बनाया था. 2018 में इन्होंने दो अलग-अलग मामले में केंद्रीय पूल कोटे से एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर क़रीब 64 लाख रुपये लिए . 

दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा ATM मशीन में माइक्रो चिप लगाकर कार्ड की जानकारी चुराने वाला विदेशी गिरोह


इनमें थाना कोतवाली लखीमपुर और थाना पीजीआई लखनऊ में अभियोग पंजीकृत है. इनके पास से कई अभ्यर्थियों के अभिलेख , लेन देन सम्बंधी कई विवरण , मेडिकल काउन्सिल इंडिया से सम्बंधित अभिलेख, ओएमआर शीट, 4 चेक , एक लाख चार हज़ार नगद व अन्य कई दस्तावेज़ बरामद हुए हैं. इन अभियुक्तों को थाना कोतवाली लखीमपुर खीरी में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के लिए दाख़िल किया  जा रहा है.

Exclusive : देशभर में SBI के कितने एटीएम, बैंक को भी नहीं पता है

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
1- अपराध संख्या 1022/18 419/420/467/468/471/504/506 ipc थाना पीजीआई लखनऊ.
2- अपराध संख्या 1452/18 us 420/467/468/471/504/506 ipc थाना कोतवाली खीरी.

VIDEO: कैसे बड़े क़र्ज़दार हो जाते हैं देश से फ़रार?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MBBS Admission Fraud, UP STF
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com