इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन का बेटा उदय हुसैन.
- सद्दाम हुसैन का बेटा उदय हुसैन भी था काफी क्रूर.
- मंडप से उठाकर किसी और की दुल्हन को उठाकर किया था रेप.
- अमेरिका ने 2003 में उसे मार दिया था.
नई दिल्ली:
इराक खतरनाक लॉ और क्रूर तानाशाह के लिए जाना जाता रहा है. सद्दाम हुसैन को कौन भूल सकता है. जिसने अपनी तानाशाही के बल पर लाखों लोगों को मौत के मुंह में धकेल दिया था. बता दें, सद्दाम 16 जुलाई 1979 को इराक के पांचवें प्रेसिडेंट बना था. उन्होंने इराक पर लगभग 30 सालों तक राज किया.
पढ़ें- जानें, फांसी पर लटकने से पहले जेल में क्या करता रहा तानाशाह सद्दाम हुसैन
जितना क्रूर सद्दाम था उतना ही क्रूर उसका बेटा उदय हुसैन था. इसके अलावा उदय अय्याशी के लिए भी जाना जाता था. उसने अपनी सेफ्टी के लिहाज से बॉडी डबल भी रखा था. उसके बॉडी डबल लतीफ ने उदय की मौत के बाद कई खुलासे किए थे. लतीफ ने बताया था कि उदय को जो भी लड़की पसंद आ जाती थी, उसे घर से उठवा लेता था.
पढ़ें- सद्दाम हुसैन को नहीं मिल रही नौकरी, 40 बार रिजेक्ट हो चुका है आवेदन
दुल्हन को उठवा लिया था मंडप से
उदय की मौत के बाद उसके बॉडी डबल लतीफ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार उदय एक शादी में गया था, जहां उसे दुल्हन पसंद आ गई. उदय ने उसके साथ सुहागरात मनाने की जिद की और उसे उठवा लिया. उसने होटल में दुल्हन का रेप किया, जिससे आहत होकर दुल्हन ने होटल की छत से कूदकर सुसाइड कर लिया था. पर तानाशाह का बेटा होने के चलते उदय के खिलाफ किसी ने आवाज तक नहीं उठाई.
पढ़ें- फांसी दिए जाने के दस साल बाद भी इराक में ज़िंदा हैं पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन की यादें

इराकी सैनिक को बना रखा था अपना बॉडी डबल
उदय ने पूर्व इराकी सैनिक लतीफ याहिया को अपना ‘बॉडी डबल’ बना रखा था. यानी उदय हुसैन के ऐसे हमशक्ल जो खतरे वाली स्थितियों या अहम मौकों पर उनकी जगह जाते थे. हालांकि, उदय ने लतीफ को भी काफी टॉर्चर किया था. उदय ने लतीफ को धमकी दे रखी थी कि उनके मुंह खोलने पर वह उनकी पूरी फैमिली को मरवा देता. लतीफ इराकी सेना में लेफ्टिनेंट थे और उनका कहना है कि 1983 में उन्हें जबरन उदय हुसैन का बॉडी डबल बनाया गया था.
ऐसे मारा गया था उदय हुसैन
अमेरिका ने इराक पर केमिकल वेपंस रखने का आरोप लगाते हुए साल 2003 में इराक पर हमला कर दिया था, इसी दौरान 22 जुलाई, 2003 को उदय अपने भाई समेत मारा गया था. वहीं, सद्दाम हुसैन को कैद कर लिया गया था, जिन्हें 30 दिसंबर, 2006 को फांसी पर लटका दिया गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Iraq, Saddam Hussein, Saddam Hussein Son