विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2022

VIDEO : दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर बच्चों को कुचला, पुलिस की गिरफ्त में ड्राइवर

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक सफेद रंग की ब्रेज़ा गाड़ी सीधे फुटपाथ पर चढ़ गई और दीवार से टकराकर कुछ दूरी पर जाकर रुक गई. हादसे के वक़्त तीन बच्चे एक साथ मौजूद थे.

सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने
नई दिल्ली:

दिल्ली के गुलाबी बाग़ इलाके में एक फिर से एक तेज रफ़्तार कार का कहर देखने को मिला. गाड़ी चलाना सीख रहे शख्स ने अपनी बेलगाम गाड़ी की चपेट में 3 मासूम बच्चो को ले लिया. इस हादसे में जहां दो बच्चों को मामूली चोट आई जबकि एक बच्चे को थोड़ी ज्यादा चोट आयी थी. डॉक्टर्स ने बच्चे को इलाज के बाद स्टेबल कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक ये हादसा सुबह साढ़े 9 बजे का है. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक सफेद रंग की ब्रेज़ा गाड़ी सीधे फुटपाथ पर चढ़ गई और दीवार से टकराकर कुछ दूरी पर जाकर रुक गई. हादसे के वक़्त तीन बच्चे एक साथ मौजूद थे लेकिन गनीमत रही कि दो बच्चे गाड़ी की चपेट में पूरी तरह आने से बच गए. जबकि एक बच्चा खुद को बचा नहीं पाया.

पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: नोएडा में एक्सप्रेस वे पर दो भीषण सड़क हादसे, 3 की मौत; कई घायल

ये भी पढ़ें: विदेशी महिला दिल्‍ली एयरपोर्ट पर पेट में छिपाकर लाई कोकीन के 82 कैप्‍सूल, 15 करोड़ से ज्‍यादा है कीमत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Speeding Car Crushes Children, Crime News Delhi, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com