विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2020

यूपी में बीजेपी विधायक के करीबी ने कथित तौर पर एक को मारी गोली, अधिकारी निलंबित

उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक घटनाएं हो रही है जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं. बलिया में कोटे (सस्ते गल्ले ) की दुकान आवंटन के लिए बुलाई गई खुली बैठक में फायरिंग की घटना हो गयी.

यूपी में बीजेपी विधायक के करीबी ने कथित तौर पर एक को मारी गोली, अधिकारी निलंबित
गोली चलने के कारण घटनास्थल पर भगदड़ मच गयी थी
बलिया:

उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक घटनाएं हो रही है जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं. बलिया में कोटे (सस्ते गल्ले ) की दुकान आवंटन के लिए बुलाई गई खुली बैठक में फायरिंग की घटना हो गयी. फायरिंग में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है. गोली चलने के कारण घटनास्थल पर भगदड़ मच गयी थी. यह घटना रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जुनपुर गांव में हुआ है. गोली चलाने वाला शख्स बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह का करीबी बताया जा रहा है. 

ग्राम दुर्जनपुर में सरकारी कोटे के दूकान की प्रक्रिया चल रही थी. दो स्वयं सहायता समूह के लोग वहां पहुंचे थे. एक सहायता समूह का नेतृत्व धीरेन्द्र सिंह कसर रहे थे और एक दूसरा सहायता समूह था. दोनों सहायता समूह के साथ कहा सुनी हुई. जिसके बाद हंगामा होने लगा. इसी बीच एसडीएम ने प्रक्रिया को बाधित होते देख इसे बंद कर दिया.  इस दौरान धीरेन्द्र प्रताप के द्वारा फायरिंग किया गया जिसमे जय प्रकाश की मृत्यु हो गयी. 

गौरतलब है कि हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक अपराध हो रहे हैं. कुछ ही दिन पहले हाथरस में हुए बलात्कार की घटना के बाद देश भर में हंगामा हुआ था. बीजेपी विधायक के करीबी पर बलिया की घटना का आरोप लगने के बाद एक बार फिर से राजनीति तेज होने की संभावना है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ballia, UP, UP Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com