विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2019

16 साल की किशोरी के साथ पहले रेप किया फिर लगा दी आग, अब आरोपी पर...

संभल के नखासा थाना क्षेत्र के एक कस्बे में गुरुवार रात 16 वर्षीय किशोरी के साथ उसके पड़ोसी युवक ने कथित रूप से बलात्कार करने के बाद आग लगा दी.

16 साल की किशोरी के साथ पहले रेप किया फिर लगा दी आग, अब आरोपी पर...
प्रतीकात्मक फोटो
  • 16 साल की किशोरी के साथ रेप
  • रेप के बाद आरोपी ने पीड़िता को आग लगा दी
  • पीड़िता के पड़ोस में ही रहता था आरोपी
यूपी:

संभल के नखासा थाना क्षेत्र के एक कस्बे में गुरुवार रात 16 वर्षीय किशोरी के साथ उसके पड़ोसी युवक ने कथित रूप से बलात्कार करने के बाद आग लगा दी. एएसपी आलोक जायसवाल ने शुक्रवार को बताया कि कल रात नखासा थाना क्षेत्र के एक कस्बे में 16 साल की किशोरी घर में अकेली थी. तभी पड़ोस के जीशान ने उक्त किशोरी के साथ दुष्कर्म किया. उसके बाद मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी. उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया. 

पांच साल की बच्ची से अधेड़ ने किया रेप, चीखने पर पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर पीटा

परिजनों की शिकायत पर जीशान के खिलाफ देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले कि जांच शुरू कर दी गई है. इस बीच इस प्रकरण में प्रशासन सख्त कार्रवाई करने जा रहा है. जिला अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि संभल की बालिका के साथ उसके पड़ोसी ने जघन्य अपराध किया है. उक्त मामले में अपराधी को तुरंत गिरफ्तार किया गया है. बालिकाओं के साथ अपराध के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति है.

गुरुग्राम में 16 साल के लड़के ने चचेरी बहन को बिस्तर से बांधकर किया रेप, हुआ गिरफ्तार 

सिंह ने बताया कि हम उक्त आरोपी के खिलाफ कड़ी सख्त कार्यवाही कर रहे है. इसमें सर्वप्रथम फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई की जाएगी. साथ ही आरोपी के खिलाफ रासुका भी लगाया जाएगा. पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ तुरन्त कार्यवाही करते हुए पांच टीमें लगाकर रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था. आरोपी को जेल भेजा जा रहा है. उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape, Teenager Rape, Sambhal Rape, Up Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com