विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2019

तीन साल की नौकरी में आरटीओ अधिकारी के पास 1.2 करोड़ रुपए की संपत्ति, जांच शुरू

पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक सहायक मोटर वाहन निरीक्षक (एएमवीआई) के पास 1.22 करोड़ रुपए की संपत्ति पाए जाने के बाद शुक्रवार को उसके खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया.

तीन साल की नौकरी में आरटीओ अधिकारी के पास 1.2 करोड़ रुपए की संपत्ति, जांच शुरू
प्रतीकात्मक तस्वीर.
नागपुर:

पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक सहायक मोटर वाहन निरीक्षक (एएमवीआई) के पास 1.22 करोड़ रुपए की संपत्ति पाए जाने के बाद शुक्रवार को उसके खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया. एसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि नागपुर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में तैनात आरोपी मिथुन रामेश्वर डोंगरे पिछले तीन साल से सेवारत था.

उसे अप्रैल 2018 में एसीबी ने 2,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए कथित तौर पर पकड़ा था और जांच शुरू की गई थी. जांच में उसके पास 1,22,25,641 रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है जिसमें एक करोड़ रुपये की सावधि जमा, वाहन, अचल संपत्ति और निवेश शामिल हैं. उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है.     

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Corruption, Corruption Allegation, RTO, RTO Officer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com