विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2019

गैंग रेप पीड़ित नाबालिग लड़की दहशत में बिना कपड़े पहने भागने लगी, फास्ट ट्रैक में चलेगा केस

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में मेले से अपने भाई और बहन के साथ लौट रही नाबालिग लड़की को शराब के नशे में धुत्त लोग उठा ले गए

Also Read in
गैंग रेप पीड़ित नाबालिग लड़की दहशत में बिना कपड़े पहने भागने लगी, फास्ट ट्रैक में चलेगा केस
प्रतीकात्मक फोटो.
  • लड़की के भाई ने दौड़कर एक दुकानदार से मदद मांगी
  • दुकानदार ने मौके पर पहुंचकर लड़की को छुड़ाया
  • तीनों आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा
जयपुर:

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में बीते सोमवार को एक नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों ने बलात्कार किया. यह वारदात तब हुई जब लड़की अपने भाई और एक बहन के साथ मेले से लौट रही थी. उसके भाई ने एक दुकानदार को बुलाया तब जाकर लड़की शराब के नशे में धुत्त आरोपियों के चंगुल से छुड़ाई जा सकी. लड़की इस कदर दहशत में थी कि उसने छूटते ही नग्नावस्था में सड़क पर दौड़ लगा दी. नाबालिग से रेप के इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके खिलाफ फास्ट ट्रैक अदालत में केस चलाया जाएगा.

भीलवाड़ा में तीन लोगों को एक नाबालिग लड़की से रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया है. लड़की अपने एक भाई और बहन के साथ मेले से लौट रही थी. इस दौरान रास्ते में शराब पी रहे कुछ लोगों ने उन पर हमला किया. तीन आरोपी लड़की को उठाकर ले गए और उसके साथ गैंग रेप किया.

लड़की का भाई और बहन वहां से भागकर गए और एक दुकानदार को बुला लाए. उन्होंने जाकर लड़की को छुड़वाया. लड़की इतनी घबराई हुई थी कि वह बिना कपड़े पहने ही सड़क पर भाग निकली. बहुत मुश्किल से लोगों ने उसको समझाया और फिर उसकी मदद करके पुलिस को बुलाया.

पिता ने किया नाबालिग बेटियों का यौन उत्पीड़न, मां ने दर्ज कराई शिकायत, हुआ गिरफ्तार

इस केस की सुनवाई फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाएगी.

नाबालिग लड़की को किडनैप करने के आरोप में 19 साल की लड़की गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

VIDEO : अलवर में नाबालिग बच्ची से गैंग रेप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gang Rape, Girl Ran Naked On Road
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com