विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2022

दिल्ली : सिगरेट के लिए 10 रुपये नहीं देने पर चाकू से गोद डाला, 4 आरोपी गिरफ्तार

एक शख्स द्वारा सिगरेट (Cigarettes) के लिये 10 रुपये न देने पर उसकी हत्या (Murder) कर देने का मामला सामने आया है. दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में महज़ 10 रुपये का नोट नहीं देने पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई.

दिल्ली : सिगरेट के लिए 10 रुपये नहीं देने पर चाकू से गोद डाला, 4 आरोपी गिरफ्तार
सीसीटीवी कैमरों और जांच के बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. 
नई दिल्ली:

एक शख्स द्वारा सिगरेट (Cigarette) के लिये 10 रुपये न देने पर उसकी हत्या (Murder) कर देने का मामला सामने आया है. दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में महज़ 10 रुपये का नोट नहीं देने पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. आरोपी सिगरेट पीने के लिए पैसे मांग रहे थे. मध्य दिल्ली की डीसीपी श्वेता चौहान के मुताबिक 6 जून को आनंद पर्वत थाने में सूचना मिली कि एचआर रोड पर एक अज्ञात शख्स मृत पड़ा है. सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और देखा कि एक अज्ञात शख्स पेट के ऊपरी हिस्से में चाकू से वार किये गए और वो सड़क किनारे बेहोश पड़ा हुआ है. मौके पर कोई चश्मदीद नहीं मिला. अस्पताल में इस शख्स को मृत घोषित कर दिया गया. 

मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम ने जांच शुरू की है. जांच के दौरान मृतक की पहचान मृतक की पहचान बलजीत नगर के रहने वाले विजय के रूप में हुई. इसके बाद मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया गया और शव का अंतिम संस्कार करने के लिए उसके माता-पिता को सौंप दिया गया. सीसीटीवी कैमरों (CCTV Camera) और जांच के बाद 4 आरोपियों रवि उर्फ ​​हुडला उर्फ ​​प्रवीण, जतिन उर्फ ​​ढांचा, सोनू कुमार उर्फ ​​सोनू और अजय उर्फ ​​बछकंद को गिरफ्तार किया गया.

पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि 5 जून को चारों आरोपी आनंद पर्वत की ओर से आ रहे थे और एचआर रोड पर उनका उस मृतक से विवाद हो गया जो सीढ़ी पर बैठा था. मृतक के पड़ोस में रहने वाले सोनू ने मृतक विजय से सिगरेट के लिए 10 रुपये देने को कहा. मना करने पर हाथापाई शुरू हो गई जिसके बाद सोनू और उसके साथियों ने मृतक को चाकू मार दिया. आरोपियों में 20 साल का प्रवीण  जो फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता है,  23 साल का अजय कमर्शियल वाहन चलाता है, 20 साल का सोनू कुमार वह पेशे से दर्जी है. 24 साल का जतिन जूते की दुकान में सेल्समैन है.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cigarette, Delhi, Anand Parvat, CCTV Cameras, Police Team
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com