विज्ञापन
This Article is From May 06, 2018

गुरुग्राम : आयुर्वेद की छात्रा के साथ चार दिनों तक कथित दुष्कर्म, जांच शुरू

हरियाणा के यमुनानगर में स्थित मेडिकल कॉलेज की पहली वर्ष की एक छात्रा का अपहरण कर उसके साथ गुरुग्राम में चार दिनों तक कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है.

गुरुग्राम : आयुर्वेद की छात्रा के साथ चार दिनों तक कथित दुष्कर्म, जांच शुरू
प्रतीकात्मक चित्र
  • गुरुग्राम में सामने आया मामला
  • अपहरण के बाद दुष्कर्म का आरोप
  • पुुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन
गुरुग्राम: हरियाणा के यमुनानगर में स्थित मेडिकल कॉलेज की पहली वर्ष की एक छात्रा का अपहरण कर उसके साथ गुरुग्राम में चार दिनों तक कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शनिवार को कहा कि इस घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त पीड़िता का परिचित है. पीड़िता का परिवार फरीदाबाद का है और फिलहाल गुरुग्राम में रह रहा है, जबकि छात्रा यमुनानगर के छात्रावास में रह रही थी.

यह भी पढ़ें : गुरुग्राम में छात्रा के साथ गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर तुड़वाई शादी

पुलिस के अनुसार, पीड़िता धर्मेद्र उर्फ धमन से दो महीने पहले गुरुग्राम में मिली और वह फोन के जरिए एक-दूसरे से संपर्क में थे. पुलिस ने कहा कि अभियुक्त ने 13 अप्रैल को छात्रा को फोन किया और कॉलेज में उसकी बदनामी करने की धमकी दी. छात्रा ने अभियुक्त को बात करने के लिए यमुनानगर बस स्टैंड पर बुलाया. पीड़िता ने बताया कि जब वह बस स्टैंड में पहुंची तब उसे एक एसयूवी में खींच लिया गया और फिर दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के नहरपुर में स्थित पीजी में उसके साथ दुष्कर्म किया गया. पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया, "मुझे 17 अप्रैल को कॉलेज के पास छोड़ दिया गया. अभिुयक्त ने मुझे धमकाना शुरू किया जिसके बाद मैंने पूरी कहानी अपनी मां को सुनाई". गुरुग्राम पुलिस पीआरओ रविंदर कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और अभियुक्त की खोज शुरू की जा चुकी है. 

यह भी पढ़ें : यह हैं साल 2017 में बच्चियों के साथ स्कूल में हुई दरिंदगी के 5 बड़े मामले


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com