विज्ञापन

मुर्शिदाबाद में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में मारा गया, पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में दूसरा एनकाउंटर

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में मंगलवार को बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या का एक आरोपी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया. उसने एक पुलिस अधिकारी का हथियार छीनकर हमला करने की कोशिश की थी. पिछले 24 घंटे में बंगाल में मुठभेड़ की यह दूसरी घटना है.

मुर्शिदाबाद में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में मारा गया, पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में दूसरा एनकाउंटर
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में हत्या का एक आरोपी मारा गया.यह घटना मुर्शिदाबाद जिले की है. बंगाल में पिछले 24 घंटे में अपराधी के साथ मुठभेड़ की यह दूसरी घटना है. इससे पहले मंगलवार तड़के उत्तर 24 परगना जिले में बलात्कार का एक आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था. 

कहां हुई दूसरी मुठभेड़

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 28 अगस्त को मुर्शिदाबाद जिले के समशेरगंज के रहने वाले बीजेपी कार्यकर्ता सुजीत मंडल लापता हो गए थे. लापता होने के दो दिन बाद उनका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था. इस मामले की जांच सीआईडी को सौंपी गई थी. सीआईडी ने इस मामले के मुख्य आरोपी समयुन शेख समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था.

सीआईडी की एक टीम आरोपियों को लेकर घटनास्थल पर गई थी. दरअसल पुलिस घटना का सीन वह घटनास्थल पर रीक्रिएट कर रही थी. इस दौरान इस मामले के मुख्य आरोपी समयुन शेख ने एक पुलिस अधिकारी से उसका हथियार छीनकर  भागने की कोशिश की. पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई. इससे वह घायल हो गया. पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें: बंगाल में 17 साल की लड़की से रेप और हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस की रिवॉल्वर छीन कर चला रहा था गोली

पश्चिम बंगाल में मुठभेड़ में मारा गया रेप और हत्या का आरोपी

इससे पहले मंगलवार तड़के पश्चिम बंगाल के गायघाटा में 17 साल की एक लड़की से रेप और मर्डर का आरोपी प्रह्लाद दास पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था. मुठभेड़ उस समय हुई जब आरोपी ने पुलिस अधिकारी से उसकी सर्विस रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया. पुलिस ने उसे बोंगांव सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

दरअसल उत्तर 24 परगना जिले के गायघाटा में 24 अक्टूबर को 17 साल की एक छात्रा गायब हो गई थी. अगले दिन उसका शव उसके पड़ोसी के घर के बाथरूम के पास बरामद किया गया था.उसके परिजनों ने बलात्कार के बाद हत्या का आरोप लगाया था. पुलिस ने इस मामले में प्रह्लाद दास को गिरफ्तार किया था.

ये भी पढ़ें: योगी-हेमंता की राह पर शुभेंदु ? बंगाल में यूपी-असम मॉडल से BJP साध रही कई सियासी दांव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal, Rape Accuse, Police Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com