विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2018

उत्तर प्रदेश : देवर से अवैध संबंधों में रुकावट बन रहे बेटे की मां ने की हत्या, सरकार से मुआवजे की भी चाह में थी महिला

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में एक मां ने पति की हत्या के बाद देवर से अवैध संबंधों में बाधक बने अपने छह वर्षीय अबोध बेटे को केवल इसलिए मार डाला, क्योंकि वह उनके बीच का राज जान गया था.

उत्तर प्रदेश : देवर से अवैध संबंधों में रुकावट बन रहे बेटे की मां ने की हत्या, सरकार से मुआवजे की भी चाह में थी महिला
प्रतीकात्मक फोटो
  • देवर से अवैध संबंधों में रुकावट बन रहे बेटे की मां ने की हत्या
  • सरकार से मुआवजे की भी चाह में थी महिला
  • मुआवजे की पहली किस्त भी ले चुकी थी महिला
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में एक मां ने पति की हत्या के बाद देवर से अवैध संबंधों में बाधक बने अपने छह वर्षीय अबोध बेटे को केवल इसलिए मार डाला, क्योंकि वह उनके बीच का राज जान गया था. इतना ही नहीं अनुसूचित जाति का होने की वजह से बेटे की हत्या के मुआवजे के तौर वह साढ़े आठ लाख रूपये भी लेना चाहती थी और इसकी पहली किस्त भी ले चुकी थी. महिला इससे पहले अपने पिता की हत्या होने पर सरकार से मुआवजा पा चुकी थी. इस मामले में मृत बालक प्रिंस की मां ने रंजिशन एक साजिश गढ़ते हुए अपने पारिवारिक विरोधियों को नामजद कर उनमें से एक को जेल भिजवा दिया था तथा अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मिलने वाली सहायता के लिए आवेदन कर पहली किस्त के रूप में चार लाख रुपए भी सरकार से हासिल कर लिए थे. 

यह भी पढ़ें: शादी के एक महीने बाद पति ने पत्नी के साथ किया कुछ ऐसा, 45 साल बाद कोर्ट ने दी ये सजा

एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने गुरूवार को इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जब जांच में सभी आरोपी निर्दोष साबित होते दिखे तो नादान बालक की इरादतन हत्या की पहेली को सुलझाने के लिए नए सिरे से जांच कराई गई. तब शक की सुई देवर-भाभी की ओर मुड़ने लगी. जिसे मोबाइल सर्विलांस ने भी काफी पुष्ट कर दिया. उन्होंने बताया, ‘‘उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो पूरी कहानी समझ में आ गई. मामले बेहद चौंकाने वाला था क्योंकि, इसी वर्ष पिता को खो चुके बच्चे की मां ने उसे केवल इसलिए मार दिया, क्योंकि वह उसके व चाचा के बीच के संबंधों का राज जान गया था.’’ 

यह भी पढ़ें: 'कैसे करें पति का मर्डर' नॉवेल लिखने वाली लेखिका पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार, FB पर लिखा था ये

शुक्ला ने बताया, ‘‘नौहझील क्षेत्र के भैरई गांव में 19 जुलाई को अनुसूचित जाति के परिवार के छह वर्षीय पुत्र प्रिंस का शव गांव के कुएं में पड़ा मिला. उसकी मां गुड्डी ने गांव के आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी. जिसके चलते पुलिस ने 21 अगस्त को एक नामजद आरोपी बच्चू को पकड़कर जेल भेज दिया था.’’ इस मामले की जांच में पुलिस को आरोप सही नहीं मिले. गांव वाले भी पुलिस की थ्योरी को तस्दीक कर रहे थे. गांव में हुई महापंचायत में पुलिस से दुबारा भली प्रकार से जांच कराए जाने की मांग की गई. तब, गहन विवेचना के पश्चात गुड्डी और उसका देवर आकाश ही दोषी निकले. हत्या की साजिश एवं सरकारी रुपया दिलाने में भागीदार राजाबाबू आजाद अभी पुलिस की पकड़ से दूर है. उसकी तलाश जारी है. इस घटना से छह माह पूर्व गुड्डी के पति सुभाष की गांव के ही कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी. जिसमें मुकेश पंडित को नामजद किया गया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. 

VIDEO: दर्जी बना सीरियल किलर, 33 मर्डर की बात कबूली
उस समय उसे सहायता राशि के रूप में साढ़े आठ लाख रुपए मिले थे. इस बार भी बेटे की हत्या होने पर सवा चार लाख की रकम पा चुकी थी और बाकी रकम मिलने का इंतजार कर रही थी.
(इनपुट एजेंसी से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mother Killed Her Son, Mathura News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com