राजस्थान के भरतपुर जिले में आपसी विवाद के चलते एक परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि घटना कुम्हेर थाना क्षेत्र के सिकरौरा गांव में हुई और पुलिस को रविवार देर रात डेढ़ बजे के आसपास इसकी सूचना मिली. भरतपुर पुलिस नियंत्रण कक्ष ने बताया कि हमलावरों ने आपसी विवाद के चलते रात में घर में सो रहे परिवार के सदस्यों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं.
नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, हमले में घायल परिवार के सदस्यों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने समंदर, गजेंद्र और ईश्वर को मृत घोषित कर दिया, जबकि गजेंद्र की पत्नी, बेटे और बहू को उपचार के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सालय में रेफर कर दिया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल मीणा के अनुसार, समंदर का अपने घर के सामने रहने वाले लखन नाम के एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
उन्होंने बताया कि रविवार रात लखन कुछ अन्य लोगों के साथ कथित तौर पर समंदर के घर में घुस गया और परिवार के सदस्यों पर गोलियां चला दीं. मीणा के मुताबिक, गोलीबारी में परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.
ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश : जौनपुर में बारात देखने गई आठ साल की बच्ची के साथ रेप
ये भी पढ़ें : UP के कानपुर में शिक्षक का कारनामा : 2 का टेबल नहीं सुनाया तो स्टूडेंट के हाथ पर ड्रिल मशीन चला दी
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं