उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मुंगराबाद शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात देखने गई आठ साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. मछलीशहर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अतर सिंह ने बताया कि मुंगराबाद शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात बारात आई थी, जिसे देखने गांव की ही आठ साल की एक बच्ची भी गई थी.
उन्होंने बताया कि बच्ची जब देर रात तक अपने घर नहीं पहुंची तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी. सिंह के मुताबिक, शनिवार की भोर में बच्ची पास के एक खेत में बेहोशी की हालत में मिली तो परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. उन्होंने बताया कि बच्ची खून से लथपथ थी और उसके साथ दुष्कर्म होने की आशंका है. सिंह के अनुसार, पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जौनपुर भेज दिया है. उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
ये भी पढ़ें : "गालियों की राजनीति..." : योगी आदित्यनाथ के प्रहार का अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब
ये भी पढ़ें : "खुद को दिल्ली का मालिक समझते हैं": मनोहर लाल खट्टर के निशाने पर अरविंद केजरीवाल
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं